Homeटेक्नोलॉजीकॉकरोच पार्टी का दावा- नेताओं की गिरफ्तारी की तैयारी: अभिजीत दीपके...

कॉकरोच पार्टी का दावा- नेताओं की गिरफ्तारी की तैयारी: अभिजीत दीपके बोले- UAPA-NSA से नहीं डरेंगे, आंदोलन जारी रहेगा; 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन


11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया कि सरकार अभिजीत दीपके, आशुतोष, रत्ना और अन्य CJP नेताओं को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है।

उन्होंने कहा कि युवा अब अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हो चुके हैं और किसी भी तरह की तानाशाही कार्रवाई स्वीकार नहीं करेगी। ऐसी कार्रवाई से युवा पीछे नहीं हटेंगे। सरकार अगर उन्हें गिरफ्तार भी करती है, तो आंदोलन नहीं रुकेगा।

अभिजीत बोले- अमित शाह कितनों को गिरफ्तार करेंगे?

CJP नेता अभिजीत दीपके ने लिखा- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आखिर कितने लोगों को गिरफ्तार करोगे। 10 अक्टूबर को पूरा देश आ रहा है। अगर सरकार को लगता है कि UAPA, NSA या जेल की सजा से हम डर जाएंगे, तो ऐसा नहीं होगा। हम हर कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार हैं और जरूरत पड़ी तो महीनों या सालों तक जेल में भी रहेंगे। हम लोकतंत्र बचाने की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे।

चुनाव आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर CJP ने 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन का ऐलान किया है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments