Homeअपराधकौन हैं जसप्रीत, अजय और पवनदीप? मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा...

कौन हैं जसप्रीत, अजय और पवनदीप? मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग के 3 गुंडों की पूरी कहानी


होमताजा खबरदेश

कौन हैं जसप्रीत, अजय, पवनदीप? मलेशिया से भारत लाए गए 3 गुंडों की पूरी कहानी

Last Updated:

Bambiha Gang Members Deported: मलेशिया में छिपकर बंबीहा गैंग का नेटवर्क चला रहे तीन गुंडों जसप्रीत सिंह, अजय सिंह और पवनदीप सिंह को वहां से खींचकर भारत लाया गया है. गृह मंत्रालय ने खुद इन तीनों के डिपोर्टेशन की जानकारी दी है. चलिये जानते हैं ये तीनों गैंगस्टर्स कौन हैं और इन जुर्म की फहरिस्त…

Zoom

बंबीहा गैंग से जुड़े जसप्रीत सिंह, अजय सिंह और पवनदीप सिंह को मलेशिया से भारत डिपोर्ट किया गया.

मलेशिया में बैठकर भारत में जुर्म का नेटवर्क चला रहे तीन कुख्यात गैंगस्टर्स को आखिरकार भारत ले आया गया है. पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों की लंबी कोशिशों के बाद दविंदर बंबीहा गैंग से जुड़े जसप्रीत सिंह उर्फ जस बेहबल, अजय सिंह और पवनदीप सिंह को मलेशिया से डिपोर्ट किया गया. भारत पहुंचते ही तीनों को IGI एयरपोर्ट पर पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. अब उन्हें पंजाब ले जाकर पूछताछ की जा रही है.

गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके तीनों को भारत वापस लाए जाने की जानकारी दी है. मंत्रालय के मुताबिक, ये तीनों बंबीहा गैंग से जुड़े हैं और इन पर रंगदारी, सीमा पार से हथियार और ड्रग्स तस्करी के साथ-साथ लुधियाना में ग्रेनेड हमले की एक नाकाम साजिश समेत कई गंभीर आरोप हैं.

गृह मंत्रालय के पोस्ट में बताया गया, ‘भारतीय एजेंसियों ने मलेशिया में तीन फरार भारतीय गैंगस्टरों को पकड़ा, उन्हें भारत वापस भेजा और पुलिस कस्टडी में सौंप दिया. ये फरार अपराधी – जसप्रीत सिंह, अजय सिंह और पवनदीप सिंह बंबीहा गैंग से जुड़े हैं और उन पर कई अपराधों के आरोप हैं, जिनमें जबरन वसूली, सीमा पार हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी, और लुधियाना में ग्रेनेड हमले की नाकाम कोशिश शामिल है. मोदी जी के सुरक्षित भारत के विज़न के तहत, हमारी एजेंसियों ने अकेले 2026 में 51 कुख्यात अपराधियों को वापस लाने में मदद की है.’



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments