Last Updated:
खंडवा में अपने बेटे के साथ रास्ते से गुजर पिता के सामने अचानक ऐसी स्थिति आ गई है जिसने उसके मासूम बेटी की जान ले ली. पिता के साथ जा रहा बेटा भागते हुए आगे निकल गया वहीं नगर परिषद के अतिक्रमण हटाने के दौरान खुले छोड़े गए एक सेप्टिक टैंक में वह गिर गया. जिसके बाद पिता ने उसे बचाने के लिए छलांग लगी दी.
खंडवा में बच्चे की सीवर में डूबने से मौत, प्रतीकात्मक फोटो
खंडवा. खंडवा के ओंकारेश्वर में ब्रह्मपुरी पार्किंग में नगर परिषद के अतिक्रमण हटाने के दौरान खुले छोड़े गए एक सेप्टिक टैंक में महाराष्ट्र से आया 3 साल का बच्चा गिर गया. पिता ने तुरंत टैंक में छलांग लगाकर बच्चे को बाहर निकाल लिया. उसके बाद उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया. हालांकि, इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया. इस घटने के बाद पूरे इलाके में शोक फैला हुआ है. स्थानीय लोगों ने नगर की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं और प्रशासन को भी आड़े हाथों लिया है.
दरअसल, नागपुर निवासी कैलाश उसराठे अपने परिवार के साथ भगवान ओंकारेश्वर दर्शन के लिए आए थे और ब्रह्मपुरी पार्किंग में बस से उतरने के बाद उनका 3 वर्षीय बेटा आगे की ओर दौड़ पड़ा. अंधेरा होने की वजह से बच्चा रास्ते किनारे बने खुले सेफ्टी टैंक को देख नहीं पाया और सीधे गंदे पानी में जा गिरा. यह देखते ही पिता कैलाश ने बिना एक पल गंवाए टैंक में कूदकर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. लेकिन, फेफड़ों में पानी जाने से हालत नाजुक बन गई और आईसीयू में भर्ती कराया गया था. लेकिन, मासूम ने दम तोड़ दिया.
परिषद की लापरवाही पर लोगों का आक्रोश
इस हादसे ने ब्रह्मपुरी पार्किंग क्षेत्र में नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन की लापरवाही उजागर कर दी है और अतिक्रमण मुहिम के बाद सेफ्टी टैंक को खुला छोड़ देना श्रद्धालुओं की जान के साथ खिलवाड़ साबित हो रहा है. घटना के बाद स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन से खुले पड़े टैंकों को तुरंत ढंकने और पुख्ता सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है और आक्रोश जताया है.
जांच में जुटी पुलिस
इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और जांच में जुट गई है. इस दौरान पुलिस को लोगों के गुस्से का भी सामना करना पड़ा. हालांकि, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. एक मासूम की मौत होने जाने से इलाके में दहशत फैल गई है.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…
और पढ़ें



