Homeटेक्नोलॉजीगुजरात में 12 शेर, MP में 10 बाघों की मौत: इनके...

गुजरात में 12 शेर, MP में 10 बाघों की मौत: इनके CDV वायरस से मरने का दावा, वन-विभाग ने अब तक रिपोर्ट नहीं की जारी


अमरेली15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एशियाटिक लायंस के लिए फेमस गुजरात के पूर्वी और पश्चिमी गिर फॉरेस्ट में 12 शेरों की मौत का मामला केंद्र सरकार तक पहुंच गया है। वन विभाग ने 30 से अधिक शेरों को एनीमल केयर सेंटर में रखा गया है। हालांकि, शेरों की लेबोरेटरी रिपोर्ट अभी तक जारी नहीं की गई है।

ऐसा ही हाल मध्यप्रदेश में बाघों का है। मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में 2 अप्रैल से अब तक 10 बाघों की मौत हो चुकी है। बाघों में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (CDV) जैसे गंभीर लक्षण पाए जाने के बाद वन विभाग ने अलर्ट मोड में अभियान शुरू कर दिए हैं।

गुजरात के शेरों में CDV वायरस के लक्षण देखे जाने के बाद, वरिष्ठ अधिकारियों और राज्य के वन मंत्री अर्जुन मोढवाडिया ने रविवार को जसधार पशु देखभाल केंद्र का दौरा किया। पिछले 15 दिनों में 12 शेरों की मौत के बावजूद रिपोर्ट जारी न होने से मामला और गहराता जा रहा है।

30 से अधिक शेरों को जसाधार एनिमल केयर सेंटर में रखा गया है।

30 से अधिक शेरों को जसाधार एनिमल केयर सेंटर में रखा गया है।

55 1780311238

गुजरात वन-विभाग चुप

गुजरात में करीब 8 दिन पहले 5 शावकों और 4 शेरों की मौत हुई थी। इनके विसरा नमूनों की जांच के बाद भी वन विभाग की ओर से अभी तक कोई रिपोर्ट जारी नहीं की गई है। हालांकि, CDV वायरस के लक्षणों के चलते वन विभाग ने सतर्कता बरतते हुए काम शुरू कर दिया है। लेकिन आशंका है कि स्थिति गंभीर होती जा रही है। वहीं दूसरी ओर, रिपोर्ट जारी न करने को लेकर राज्य सरकार और वन विभाग पर सवाल उठ रहे हैं।

फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है: मोढवाडिया

पूर्वी और पश्चिमी गिर में शेरों में फैली महामारी और उससे हुई मौतों के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए वन मंत्री अर्जुन मोढवाडिया जामवाला एनिमल केयर सेंटर पहुंचे थे। उन्होंने वन विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पिछले तीन दिनों से किसी भी शेर की मौत की खबर नहीं है। जामवाला में बैठक पूरी करने के बाद वन मंत्री जसधार एनिमल केयर सेंटर भी जाएंगे। वहां भी वे अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा करेंगे।

मध्यप्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में 10 बाघों की मौत हो चुकी है।

मध्यप्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में 10 बाघों की मौत हो चुकी है।

MP में 10 बाघों की मौत का मामला हाईकोर्ट पहुंचा

मध्यप्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में लगातार हो रही बाघों की मौत का मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। जस्टिस विवेक जैन और जस्टिस अजय कुमार निरंकारी की वेकेशन बेंच ने शुक्रवार को प्रारंभिक सुनवाई के दौरान मामले को गंभीर मानते हुए संबंधित पक्षों से जवाब तलब किया।

याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अंशुमान सिंह ने अदालत को बताया कि 2 अप्रैल 2026 से अब तक कान्हा टाइगर रिजर्व में कैनाइन डिस्टेंपर वायरस (CDV) संक्रमण के कारण 10 बाघों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त और प्रभावी कदम नहीं उठाए गए।

3 1780311302

2018 में गुजरात में 11 शेरों की मौत हुई

इससे पहले 2018 में गुजरात में एक महीने के भीतर 11 शेरों की मौत हुई थी। तब मौतों की वजह कैनाइन डिस्टेंपर वायरस और प्रोटोजोआ संक्रमण का मिश्रण माना गया था। 2025 गुजरात में एशियाई शेरों की संख्या बढ़कर 891 हो गई है।

————– गुजरात के शेरों से जु़ड़ी ये खबर भी पढ़ें…

गुजरात में संक्रमण से 4 शेर शावकों की मौत:बेबेसिया वायरस फैलने की आशंका; 17 शेर आइसोलेशन में रखे

19 1780311438

गुजरात के गिर में मंगलवार को संदिग्ध संक्रमण के कारण चार शेर शावकों की मौत हो गई थी। आशंका जताई जा रही है कि इनमें बेबेसिया वायरस का संक्रमण हो सकता है। बेबेसिया वायरस ‘टिक्स’ (कीड़ों) के जरिए फैलता है और इससे संक्रमित जानवरों में कमजोरी, खांसी और नाक से पानी बहने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments