Last Updated:
Gwalior Petrol Pump Crime News: ग्वालियर में विवाद केवल पेट्रोल के भुगतान और कहासुनी से शुरू हुआ था, लेकिन आरोपियों ने गुस्से में आकर बेहद खतरनाक कदम उठा लिया. देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने आपा खो दिया और कर्मचारी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी.
ये फोटो एआई से बनाई गई है ताकि खबर को बेहतर समझा जा सके
ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पेट्रोल पंप पर हुए एक मामूली विवाद ने भयावह रूप ले लिया. पेट्रोल के भुगतान को लेकर शुरू हुए मामूली झगड़े ने भयानक रूप ले लिया और युवकों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. इस सनसनीखेज घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. कर्मचारी को बचाने के लिए दौड़े उसके पिता भी गंभीर रूप से झुलस गए.
जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार रात 10 बजे की है. जिले के एक पेट्रोल पंप तीन युवक अपनी बाइक में पेट्रोल भरवाने पहुंचे थे. पेट्रोल भरवाने के बाद भुगतान को लेकर उनका पंप कर्मचारियों से विवाद हो गया. देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने आपा खो दिया और कर्मचारी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी.
आग से पिता भी हो गए घायल
पीड़ित पंप कर्मी की नाम आकाश सेंगर है. आग लगने के बाद उसके पिता सहित उसे जयारोग्य अस्पताल लेकर भागे जहां उसका इलाज चल रहा है, वहीं इस दौरान आग की चपेट में आने से पिता भी घायल हो गए. उनके पिता रामचंद्र सेंगर, जो पास के ही एक टूर एंड ट्रैवल ऑफ़िस में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं. उन्होंने अपने बेटे को जलता देख उसे बचाने की बेताब कोशिश की, इस दौरान उनके पैर जल गए.
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने कहा कि तीन लोग बुलेट बाइक से पेट्रोल पंप पर आए और पेट्रोल की कीमत को लेकर आकाश से बहस करने लगे. उन लोगों में बहस बढ़कर हिंसक हो गई. पुलिस ने बताया कि आरोपियों में से एक ने कथित तौर पर आकाश पर पेट्रोल डाला और लाइटर से उसे आग लगा दी. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है और पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन में से दो आरोपियों अनुज गुर्जर, सचिन गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया है वहीं तीसरे आरोपी की पहचान अरविंद छवाई के रूप में हुई है लेकिन वह अभी वे फरार चल रहा है.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



