चंडीगढ़ के सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे जंगल से एक बैग में IED बरामद हुआ है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। राहत की बात यह है कि बरामद विस्फोटक एक्टिव नहीं था। मामले की जांच सेक्टर-36 थाने की पुलिस कर रही है। हालांकि, पुलिस अधिकारी फिलहाल इस संबंध में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। जिस जगह से यह सामान बरामद हुआ है, वह काफी महत्वपूर्ण इलाका है। यहां सेक्टर-43 बस स्टैंड के अलावा जिला अदालत और रिहायशी क्षेत्र भी है। 11 अगस्त को पाक से आए हथियार पकड़े थे इससे पहले चंडीगढ़ पुलिस ने 11 अगस्त को दीपक नंदल गैंग से जुड़े जींद के तीन युवकों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों में अजय (19), रोहित (18) और देव (18) थे। पुलिस ने इनके कब्जे से जिगाना पिस्तौल समेत तीन विदेशी पिस्तौल, दो मैगजीन और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए। पुलिस के मुताबिक यह हथियार पाकिस्तान के ड्रोन के जिरए तरनतारन आए थे। फिर वहां से यहां सप्लाई लेकर आए थे। खबर को हम अपडेट कर रहे हैं…
Source link
चंडीगढ़ में बस स्टैंड के पास मिला IED: बैग में रखा था, 3 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने इलाका सील किया – Chandigarh News
RELATED ARTICLES



