Homeट्रैवलजहानाबाद का उदेरास्थान बराज, जंगल-पहाड़-झरना सब एक साथ, बस 500 रुपये में...

जहानाबाद का उदेरास्थान बराज, जंगल-पहाड़-झरना सब एक साथ, बस 500 रुपये में घूमे स्वर्ग


Last Updated:

Uderasthan Barrage in Jahanabad: बरसात का मौसम है. इस मौसम में बहुत लोग खाने और घूमने का शौक रखते हैं. बारिश की फुहारों के साथ कलकल करती नदियां, हरे भरे पेड़ पौधे, जंगल और पहाड़ से गिरते झरने मन को एक अलग ही सुकून पहुंचाते हैं. ऐसे में लोग घूमने का जब प्लान बनाते हैं तो उनके दिमाग में पहले दूर का ही आइडिया आता है और फिर दूर के खर्च और समय सब हिसाब किताब लगाने के बाद कई बार लोग घूमने का प्लान कैंसिल कर देते हैं.

हम आपको आपके शहर के आसपास की ही ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप बहुत कम खर्च और कम समय में घूम सकते हैं और खुद को चार्ज कर सकते हैं. आज हम आपको जहानाबाद जिले में बसे एक एक ऐसे स्थान के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की खूबसूरती आपका दिल जीत लेगी. जहानाबाद की दूरी राजधानी पटना से 45 किमी है.

हम बात कर रहे हैं जहानाबाद से लगभग 30 किलोमीटर दूर बसे उदेरास्थान बराज के बारे में. बरसात के समय में इसकी खूबसूरती आपके मन को प्रफुल्लित कर देगी. यहां हर वो चीज है जिसकी तलाश में लोग कहीं घूमने का प्लान करते हैं. इस स्थान पर जंगल, पहाड़, नदियां और पेड़ सहित प्रकृति का भरपूर नजारा है.

बरसात के समय में यहां बहुत लोग घूमने को पहुंचते हैं. एक्सप्लोर करने वालों के लिए यह बहुत अच्छी जगह है. इस स्थान पर पहुंचने के लिए आपको सबसे पहले जिला मुख्यालय से घोसी रोड पकड़नी होगी. वहीं, घोसी से नहर पकड़कर हरी भरी फसलों का दीदार करते हुए पहुंच सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

घोसी आकर चाहे तो खपुरा मोड़ से नौशहरा तक नहर तक पहुंचें और उसके बाद नहर पकड़ दाएं छोर वाला नहर पकड़कर सीधा बैराज तक पहुंच सकते हैं. बैराज से अलग अलग नहरें निकली हुई हैं जहां की कलकल करती जल धाराएं बहुत ही सुखद महसूस कराती हैं.

खर्च की बात करें तो 300 रुपए का पेट्रोल बाइक में भरवाते हैं तो दोबारा भरवाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. हां, यह ध्यान रखना है कि वहां खाना और पानी की व्यवस्था नहीं है. वो खुद से व्यवस्था करके पहुंच सकते हैं. कुल 500 रुपए खर्च करके आसानी से यहां की यात्रा कर सकते हैं.

बैराज के पास योगेश्वर नाथ मंदिर है, जो बनवरिया पहाड़ की चोटी पर अवस्थित है. पहाड़ की चोटी पर चढ़कर दीदार करने पर एक अलग ही एहसास होगा. इस पहाड़ी पर बैलेंसिंग रॉक भी है. इसे भी देखकर आनंद उठा सकते हैं. वहीं, शाम तक वापस अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच जाएं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments