Homeटेक्नोलॉजीदिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की कई उड़ानें प्रभावित: देरी-कैंसिलेशन से यात्री...

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की कई उड़ानें प्रभावित: देरी-कैंसिलेशन से यात्री परेशान; 4 दिन पहले दुबई जाने वाली फ्लाइट 30 घंटे लेट हुई थी




दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर शनिवार को ऑपरेशनल दिक्कतों के चलते स्पाइसजेट की कई फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। कुछ फ्लाइट्स में देरी हुई, जबकि कुछ रद्द भी की गईं। इसके कारण सैंकड़ों यात्री परेशान हुए। दिल्ली एयरपोर्ट ने सोशल मीडिया पोस्ट में घटना के लिए यात्रियों से माफी मांगी। एयरपोर्ट के मुताबिक, ग्राउंड स्टाफ प्रभावित यात्रियों को जरूरी मदद दे रहा है और स्पाइसजेट के साथ मिलकर काम कर रहा है। स्पाइसजेट की ओर से फिलहाल कोई बयान नहीं आया है। स्पाइसजेट की उड़ानों में पिछले कुछ दिनों में लगातार देरी की घटनाएं सामने आई हैं। 15 सितंबर को दिल्ली से दुबई जाने वाली दो फ्लाइट्स में घंटों की देरी हुई थी। इनमें एक फ्लाइट करीब 30 घंटे और दूसरी करीब 19 घंटे की देरी से रवाना हुई थी। इस दौरान करीब 200 यात्रियों ने एयरपोर्ट पर प्रदर्शन भी किया था। पहले से वित्तीय संकट से जूझ रही स्पाइसजेट स्पाइसजेट लंबे समय से वित्तीय और परिचालन चुनौतियों का सामना कर रही है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने 3 सितंबर को बताया था कि सरकार एयरलाइंस के साथ हर महीने उनकी समस्याओं और चुनौतियों को लेकर चर्चा करती है। स्पाइसजेट के साथ भी संचालन बढ़ाने और उसकी वित्तीय स्थिति सुधारने को लेकर बातचीत की जा रही है। मंत्री के मुताबिक, सरकार स्पाइसजेट को अपना संचालन बढ़ाने के लिए लगातार कह रही है और एयरलाइन ने जल्द ऐसा करने का भरोसा दिया है। उन्होंने बताया कि स्पाइसजेट ने सरकार से किसी अतिरिक्त वित्तीय सहायता की मांग नहीं की है, लेकिन इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ECLGS) के जरिए फंड हासिल करने की कोशिश कर रही है। मई में एयरलाइंस के लिए ECLGS 5.0 को मंजूरी सरकार के मुताबिक, एयरलाइंस को बढ़ती ATF कीमतों, एयरस्पेस बंद होने, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में कमी, विमान के कम इस्तेमाल और नकदी की समस्या जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इन्हीं वित्तीय दबावों को देखते हुए मई में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारतीय एयरलाइंस को लक्षित कर्ज सहायता देने के लिए ECLGS 5.0 को मंजूरी दी थी। स्पाइसजेट के मामले में सरकार का फोकस एयरलाइन के संचालन को बढ़ाने के साथ उसकी वित्तीय परेशानियों को दूर करने पर है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments