Homeटेक्नोलॉजीदिल्ली के कालकाजी में नाबालिग से गैंगरेप: दर्शन कर दोस्त के...

दिल्ली के कालकाजी में नाबालिग से गैंगरेप: दर्शन कर दोस्त के साथ पार्क गई, 3 आरोपी पुलिसवाले बनकर आए; सितंबर में तीसरा मामला


  • Hindi News
  • National
  • Delhi Kalkaji Temple Minor Gangrape Case | Accused Arrested After Encounter

नई दिल्ली1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के कालकाजी मंदिर के पास 17 साल की नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार शाम की है। पुलिस ने बुधवार सुबह एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग अपने 17 साल के दोस्त के साथ मंदिर में दर्शन के लिए गई थी। इसके बाद दोनों आस्था कुंज पार्क पहुंचे। वहां तीन युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन्हें धमकाया और नाबालिग का यौन शोषण किया।

दिल्ली में इस महीने नाबालिग से रेप का यह तीसरा मामला है। 12 सितंबर को स्वरूप नगर में 14 साल की नाबालिग की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी। 16 सितंबर को सदर बाजार में 10 साल की बच्ची का रेप हुआ था।

delhi rape 1790046632042

रेप के दौरान नाबालिग के दोस्त को आरोपियों ने पकड़ा

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग सोमवार शाम करीब 7 बजे अपने दोस्त के साथ कालकाजी मंदिर पहुंची थी। दर्शन के बाद दोनों करीब 7:30 बजे मंदिर के पास पार्क में गए।

इसी दौरान 25 से 30 साल की उम्र के तीन युवक वहां पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताया। आरोप है कि उन्होंने दोनों को धमकाया और नाबालिग से रेप किया। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने उसके दोस्त को पकड़ रखा था।

रात 8:45 बजे मिली PCR कॉल

दिल्ली पुलिस को रात करीब 8:45 बजे PCR कॉल के जरिए कालकाजी मंदिर और इस्कॉन मंदिर के पास गैंगरेप की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह एक आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया। पुलिस बाकी दो आरोपियों की तलाश कर रही है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस पार्क और आसपास के इलाकों की CCTV फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा घटना के समय पार्क या उसके आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने POCSO एक्ट समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

8be6b26d 1866 4cf5 b673 9e9c0bb04a69 1789986432349
6429f68a d6eb 49ec bc33 d87108f4ba60 1787552147612

——————————

यह खबर भी पढ़ें…

दिल्ली में बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप:ग्रेटर नोएडा से बैठाया; बस 47km दौड़ती रही, शीशे पर पर्दे लगे थे, ड्राइवर-कंडक्टर अरेस्ट

gifs 13 1788157909460

दिल्ली में 16 साल की छात्रा से चलती स्लीपर बस में गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना 4 अगस्त की है, पुलिस ने 31 अगस्त को इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक पीड़ित ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर बस में बैठी। आरोपियों ने उसे कश्मीरी गेट पर छोड़ा। इस दौरान बस करीब 47 किमी दौड़ती रही। बस के शीशों पर पर्दे लगे थे। पूरी खबर पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments