दिल्ली: अगर आप दिल्ली में रहते हैं और छुट्टी के दिन किसी ऐसी जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं. जहां सुकून के साथ प्रकृति की खूबसूरती भी देखने को मिले, तो राष्ट्रपति भवन स्थित अमृत उद्यान आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. 15 एकड़ में फैला यह उद्यान अपनी हरियाली, रंग-बिरंगे फूलों और खूबसूरत गार्डन डिजाइन के लिए जाना जाता है. अगस्त-सितंबर 2026 के दौरान भी यहां घूमने का मौका मिल रहा है.
ऐसे में आगर आप दिल्ली में रहते हैं और इस बार कुछ अलग जगह घूमना चाहते हैं, तो अमृत उद्यान एक ऐसा ऑप्शन है, जहां हरियाली, फूल, इतिहास और प्रकृति सब एक ही जगह देखने को मिलते हैं. इसलिए दोस्तों या परिवार के साथ एक सुकून भरे दिन के लिए इसे अपनी घूमने की लिस्ट में शामिल किया जा सकता है. जहां आपके पास 15 सितंबर 2026 तक अमृत उद्यान घूमने का मौका है.
फूलों से लेकर खूबसूरत गार्डन तक है
यहां अमृत उद्यान में घूमते हुए आपको अलग-अलग तरह के गार्डन देखने को मिलेंगे. यहां का सर्कुलर गार्डन खास आकर्षण है, जहां मौसमी फूलों की कई किस्में देखने को मिलती हैं. इसके अलावा बोनसाई गार्डन में छोटे आकार के पेड़ों की खूबसूरत दुनिया आपका ध्यान खींचेगी. कुछ बोनसाई पेड़ 60 साल से भी ज्यादा पुराने हैं.
अगर आप परिवार और बच्चों के साथ जा रहे हैं तो बाल वाटिका भी खास जगह है. यहां 225 साल पुराना शीशम का पेड़, ट्रीहाउस और Nature’s Classroom जैसे आकर्षण मौजूद हैं. यानी बच्चों के लिए यह जगह सिर्फ घूमने की नहीं, बल्कि प्रकृति को करीब से समझने का भी मौका देती है.
जानें इस बार क्या है नया
इस बार अमृत उद्यान में Babbling Brook नया आकर्षण है. यहां बहती हुई धारा, पानी के खूबसूरत फव्वारे, stepping stones और reflecting pool मिलकर शांत माहौल तैयार करते हैं. इसके अलावा यहां अलग-अलग मौसमी फूलों को भी देखा जा सकता है. घूमने के दौरान आपको राष्ट्रपति भवन परिसर में पाए जाने वाले पक्षियों के बारे में भी जानकारी मिल सकती है.
जानें से पहले इन बातों का रखें ध्यान
अमृत उद्यान में प्रवेश के लिए ऑनलाइन बुकिंग जरूरी है. आधिकारिक जानकारी के मुताबिक उद्यान उद्यान उत्सव के दौरान मंगलवार से शनिवार तक खुला रहता है. यहां सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक प्रवेश दिया जाता है और आखिरी एंट्री शाम 5 बजे तक होती है. सोमवार को उद्यान बंद रहता है.
मेट्रो से पहुंचना है आसान
केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 4 से अमृत उद्यान के गेट नंबर 35 तक फ्री शटल सेवा मिलेगी. उद्यान में प्रवेश गेट नंबर 35, नॉर्थ एवेन्यू रोड से होगा. ऐसे में जाने से पहले ऑनलाइन स्लॉट बुक करना जरूरी है.



