Homeअपराधधौलपुर में ऑनलाइन सट्टे के 3 आरोपी गिरफ्तार, WhatsApp से चल रहा...

धौलपुर में ऑनलाइन सट्टे के 3 आरोपी गिरफ्तार, WhatsApp से चल रहा था रैक


Last Updated:

Dhaulpur News: धौलपुर में ऑनलाइन सट्टे के मामले में निहालगंज पुलिस ने अजय शर्मा, रंजीत और हरेन्द्र को गिरफ्तार किया है. ये आरोपी WhatsApp के जरिए सट्टा चला रहे थे. मुख्य आरोपी हाकिम सिंह उर्फ लाला पहले ही गिरफ्तार है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि WhatsApp के जरिए ऑनलाइन सट्टे का नेटवर्क किस तरह चलाया जा रहा था और इसमें कितने लोग जुड़े हुए थे.

ख़बरें फटाफट

Zoom

धौलपुर में ऑनलाइन सट्टे के 3 आरोपी गिरफ्तार

धौलपुर. धौलपुर में ऑनलाइन सट्टे की खाईवाली करने के मामले में निहालगंज थाना पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपी WhatsApp के जरिए संगठित रूप से ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय शर्मा, रंजीत और हरेन्द्र के रूप में हुई है. इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी हाकिम सिंह उर्फ लाला को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.

पुलिस के अनुसार ऑनलाइन सट्टे की खाईवाली का यह काम WhatsApp के जरिए संगठित तरीके से किया जा रहा था. मामले में मुख्य आरोपी हाकिम सिंह उर्फ लाला की गिरफ्तारी के बाद उसके मोबाइल की जांच की गई. मोबाइल में WhatsApp के जरिए कई लोगों के साथ ऑनलाइन सट्टे की खाईवाली किए जाने की जानकारी सामने आई थी. इसके बाद पुलिस ने मामले में जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश शुरू की.

12 अगस्त को पकड़ा गया था मुख्य आरोपी
पुलिस ने इस मामले में 12 अगस्त को गडरपुरा तिराहे से हाकिम सिंह उर्फ लाला को गिरफ्तार किया था. उसके कब्जे से 16 हजार 240 रुपये की सट्टा राशि बरामद हुई थी. इसके साथ ही पुलिस ने एक मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, सट्टे के हिसाब की कॉपी और पर्चियां भी बरामद की थीं. इन सामान की जांच के बाद पुलिस को ऑनलाइन तरीके से सट्टे की खाईवाली किए जाने के बारे में जानकारी मिली.

तीन वांछित आरोपियों की तलाश थी
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और मोबाइल की जांच के बाद पुलिस मामले में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचने में जुटी थी. जांच के दौरान अजय शर्मा, रंजीत और हरेन्द्र के नाम सामने आए. तीनों इस मामले में वांछित थे. पुलिस उनकी तलाश कर रही थी. इसके बाद निहालगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 29 सितंबर को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस अब आगे की जांच में जुटी
तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि WhatsApp के जरिए ऑनलाइन सट्टे का नेटवर्क किस तरह चलाया जा रहा था और इसमें कितने लोग जुड़े हुए थे. मुख्य आरोपी के मोबाइल से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस मामले की कड़ियां जोड़ रही है. पुलिस के अनुसार मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी ऑनलाइन सट्टे की खाईवाली से जुड़े हुए थे और उनकी गिरफ्तारी के बाद जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है.

About the Author

authorimg

आनंद पाण्डेयContent Producer

आनंद पाण्डेय वर्तमान में News18 हिंदी (राजस्थान डिजिटल) में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र में अ…

और पढ़ें

instagram





Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments