Homeटेक्नोलॉजीनगालैंड में जहरीली शराब से 2 दिन में 19 मौतें: 19...

नगालैंड में जहरीली शराब से 2 दिन में 19 मौतें: 19 गिरफ्तार; राज्य में 36 साल से शराबबंदी कानून लागू




नगालैंड में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत हो गई। पिछले दो दिनों में मोकोकचुंग जिले में 8 और तुएनसांग जिले में 11 मौतें हुई हैं। मौतों के बाद पुलिस ने कई जगह छापेमारी की। इस कार्रवाई में 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया और करीब 3,000 शराब की बोतलें जब्त की गईं। पुलिस ने जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई है। शराब के सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए गुवाहाटी भेजे गए हैं। राज्य में 1990 से शराबबंदी कानून लागू है। SIT शराब बेचने वालों की जांच करेगी पुलिस के मुताबिक, मौतें जहरीली शराब पीने के बाद होने की आशंका है। फोरेंसिक जांच से मौत की सही वजह पता चलेगी। SIT मौतों के साथ जहरीली शराब बेचने वालों और सप्लाई चेन की भी जांच करेगी। मामले में कुछ सुराग मिले हैं। पुलिस ने लोगों से बिना लेबल या संदिग्ध शराब न पीने और तबीयत बिगड़ने पर तुरंत इलाज कराने की अपील की है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments