Homeट्रैवलपर्यटकों की पहली पसंद बना चंपारण का यह लोकेशन, रोजाना पहुंच रहे...

पर्यटकों की पहली पसंद बना चंपारण का यह लोकेशन, रोजाना पहुंच रहे 1,000 सैलानी


Last Updated:

पश्चिम चंपारण की सरैया मन वन्य जीव स्थली पर्यटकों की पहली पसंद बन गई है. इसे उदयपुर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी भी कहते हैं. यहां रोज़ 1,000 सैलानी पहुंच रहे हैं. 2025 में इसे रामसर साइट का दर्ज़ा मिला. यहां झील, बोटिंग और सफारी की सुविधा उपलब्ध है. यह स्थान प्रकृति प्रेमियों के लिए बेहद ख़ास है.

ख़बरें फटाफट

पश्चिम चंपारणः दूर तक फैली ठन्डे पानी की झील, नज़रें जहां भी जाए वहां हरे भरे और घने जंगलों का फैलाव, हर तरफ से आती पक्षियों की मधुर आवाज़ और जंगल के बीचों बीच बैठकर वक्त गुज़ारने के लिए बने खूबसूरत हट. हम बात किसी बहुत बड़े या महंगे पर्यटन स्थल की नहीं कर रहे हैं. जिसे देखने के लिए राजधानी पटना या पर्यटन स्थली गयाजी जाने की जरूरत पड़े, बल्कि हम बात कर रहे हैं पश्चिम चंपारण जिले के ही बैरिया प्रखंड में स्थित बेहद शांत और खूबसूरत प्राकृतिक पर्यटन स्थल सरैया मन वन्य जीव स्थली की.

क़रीब 850 हेक्टेयर में फैला है जंगल
ज़िला मुख्यालय बेतिया से क़रीब 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सरैया मन वन्य जीव स्थली, जिसे उदयपुर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के नाम से भी जाना जाता है, इन दिनों पर्यटकों की पहली पसंद बन चुकी है. आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां हर दिन औसतन एक हज़ार पर्यटक जरूर आते हैं. क़रीब 850 हेक्टेयर में फैले इस जंगल में पर्यटक असीम शांति, प्रकृति के खूबसूरत नज़ारे, पक्षियों की कलरव और ठंडे पानी की झील को देख पूरा दिन गुजार देते हैं.

जंगल के बीच इंटरप्रेटेशन सेंटर
जंगल के बीच बनाए गए इंटरप्रेटेशन सेंटर में पर्यटक वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व में पाए जाने वाले वन्य जीव जैसे- इंडियन बाइसन, घड़ियाल, स्ट्राइप्ड हायनास, इंडियन वुल्फ, इंडियन रॉक पायथन, किंग कोबरा इत्यादि जीवों की प्रतिमाएं और उनके रोचक व्यवहार की जानकारी ले सकते हैं. इतना ही नहीं, सेंटर में सम्पूर्ण उदयपुर वाइल्ड लाइफ सेंचुरी को भी एक खास मॉडल के ज़रिए दर्शाया गया है, जिसे देख पर्यटक यहां की विस्तृत जानकारी ले सकते हैं.

रामसर साइट का दर्जा
बड़ी बात यह है कि वर्ष 2025 में इस स्थल को रामसर साइट का अंतर्राष्ट्रीय दर्ज़ा भी दे दिया गया, जिसके बाद इसकी ख्याति दुनियाभर में फैल गई. आज यहां पर्यटकों की भीड़ हर वक्त लगी रहती है. यहां आने वाले पर्यटकों को जंगल में सियार, लोमड़ी, जंगली सूअर, हिरण, जंगली खरगोश और सारस सहित सैकड़ों पक्षियों को बेहद क़रीब से देखने का मौका मिलता है.

मनोरंजन का अड्डा
बताते चलें कि यहां आने वाले पर्यटकों को ठंडे पानी की कुदरती झील में मोटर बोटिंग, इंटरप्रेटेशन सेंटर में वाइल्ड लाइफ और एनिमल्स की जानकारी, बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क, EV कार्ट से मिनी सफारी और कैंटीन में लजीज व्यंजनों के लुफ्त का मौका मिलता है. इतना हीं नहीं, झील में ठंडे पानी का आनंद ले रही पक्षियों को देखने के लिए यहां एक बर्ड व्यू पॉइंट का निर्माण भी किया गया है.

About the Author

Prashun Singh

प्रसून सिंह को मीडिया में 7 साल काम करने का अनुभव है. खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रोचक अंजाद में पेश करना खासियत है. दैनिक भास्कर अखबार में इंटर्नशिप के साथ करियर की शुरुआत हुई.

इसके बाद ETV Bharat (बिहार)…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments