Homeअपराधपिंपरी-चिंचवड़ जहरीली शराब कांड में बुलडोजर एक्‍शन! गुरुमंगल का घर हो सकता...

पिंपरी-चिंचवड़ जहरीली शराब कांड में बुलडोजर एक्‍शन! गुरुमंगल का घर हो सकता है पहला ठिकाना, नोटिस जारी


Last Updated:

Pimpri Chinchwad Sharab Kand: पिंपरी-चिंचवड़ जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी गुरुमंगल सिंह करनैल सिंह विरका की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका (पीसीएमसी) ने उसके घर को कथित अवैध निर्माण बताते हुए 24 घंटे का नोटिस जारी किया है. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि तय समय में निर्माण नहीं हटाया गया तो बुलडोजर चलाकर कार्रवाई की जाएगी.

Zoom

पिंपरी-चिंचवड़ जहरीली शराब कांड में बड़े एक्‍शन की तैयारी में सरकार.

Pimpri Chinchwad Sharab Kand: पिंपरी-चिंचवड़ जहरीली शराब कांड में मुख्य आरोपी गुरुमंगल सिंह करनैल सिंह विरका की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. अब पुलिस कार्रवाई के साथ-साथ नगर निगम प्रशासन भी उसके खिलाफ सख्त कदम उठाने की तैयारी में है. पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका (पीसीएमसी) ने आरोपी के घर को अवैध निर्माण बताते हुए उसे नोटिस जारी किया है.

बुधवार को जारी किए गए नोटिस में गुरुमंगल सिंह विरका को 24 घंटे के भीतर स्वयं अपने निर्माण को हटाने का निर्देश दिया गया है. निगम प्रशासन ने साफ कहा है कि यदि तय समय सीमा के अंदर निर्माण नहीं हटाया गया, तो महानगरपालिका बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर देगी.

जानकारी के अनुसार, जहरीली शराब कांड की जांच के दौरान पुलिस और प्रशासन आरोपी की संपत्तियों तथा उससे जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रहे हैं. इसी जांच के दौरान संबंधित मकान को अनधिकृत निर्माण बताया गया है. इसके बाद नगर निगम ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी. अधिकारियों का कहना है कि नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी.

गौरतलब है कि हाल ही में पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई थी. मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने गुरुमंगल सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था. जांच में शराब के अवैध कारोबार से जुड़े कई पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है.

प्रशासन का कहना है कि जहरीली शराब कांड के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ हर स्तर पर कार्रवाई की जाएगी. केवल आपराधिक मामलों में ही नहीं, बल्कि अवैध संपत्तियों और नियमों के विरुद्ध किए गए निर्माणों की भी जांच की जा रही है. इसी फैसले के तहत आरोपी गुरुमंगल सिंह विरका के घर पर कार्रवाई की तैयारी की गई है.

About the Author

authorimg

Anoop Kumar MishraAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international security affairs…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments