Last Updated:
भोपाल में प्राइवेट पार्ट के लिए एक मासूम की हत्या ने सबका दिल दहला दिया है. आरोपियों ने रील में देखा था कि प्राइवेट पार्टी के करोड़ों रुपए मिलते हैं. लालच में आकर उन्होंने 16 साल के रेहान की हत्या कर उसके प्राइवेट पार्ट काट लिए. लेकिन उसे बेच पाने में वे सफल नहीं हो सके..
पाइवेट पार्ट बेचकर करोड़ों कमाने के चक्कर में की हत्या (सांकेतिक फोटो)
भोपाल. भोपाल में छोटे तालाब के किनारे पुलिस को एक युवक का शव मिला था जिसके बाद उस युवक के बारे में पुलिस ने जांच पड़ताल की. धोबी घाट पर मिले 16 साल के किशोर के शव का मामला 11 दिन में सुलझ गया है. पुलिस ने इस मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. पुलिस के जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने एक रील में देखा था कि शरीर के प्राइवेट पार्ट बेचने पर 1.20 करोड़ रुपए मिलते हैं. इस रील से प्रभावित होकर आरोपियों ने रेहान की मौत कर दी..
जानकारी के मुताबिक, रेहान इलाके में पेन और चाबी के छल्ले बेचकर अपना गुजारा करता था. आरोपियों ने किशोर की हत्या के बाद उसके शरीर से निजी अंग निकालकर बेचने की कोशिश की थी. हालांकि, सौदा नहीं हो सका. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों 18 साल के आमिर कुरैशी और 20 साल के जोहेब खान को गिरफ्तार किया है. रेहान की हत्या 6 अगस्त को हुई थी और चार दिन बाद 10 अगस्त को प्रेम मंदिर के किनारे धोबी घाट पर उसका शव मिला था.
डेड बॉडी से गायब थे प्राइवेट पार्ट
भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, पोस्टमार्टम में पेट और पैर पर गंभीर वार से हत्या की पुष्टि हुई है. रेहान के प्राइवेट पार्ट गायब थे. शव की पहचान भी नहीं हो पा रही थी. उसकी मां रानी शाह ने हाथ पर बने ‘एसके-शंकर’ टैटू से अपने बेटे की पहचान की.
आरोपियों ने रेहान को मारने के बाद निजी अंगों को अलग कर प्लास्टिक की थैली में रख दिया. जोहेब उन्हें बेचने में सफल नहीं हुआ. बाद में इन्हें आरोपियों को वापस कर दिया गया और कुछ दिन बाद तालाब में फेंक दिया गया.
खुद के मेडिकल छात्र कहने वाले आरोपी ने जोहेब को पाक-सऊदी की रील दिखाकर प्राइवेट पार्टी बेचने पर भारी रकम मिलने की बात कही थी. जिसके बाद रेहान को 100 रुपए का लालच देकर उसे अपने साथ ले गए और उसकी हत्या कर दी. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस कथित साजिश में और कौन लोग शामिल थे.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…
और पढ़ें



