{“_id”:”6aefb1d002284dd5510bc103″,”slug”:”business-updates-fssai-adulteration-sbi-texas-gold-silver-sebi-rbi-forex-global-stocks-crude-oil-price-news-2026-11-08″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बिजनेस अपडेट्स: मिलावट पर शिकंजा, FSSAI ने 81.80 करोड़ के उत्पाद जब्त किए; अब टेक्सास में भी एसबीआई की शाखा”,”category”:{“title”:”Business Diary”,”title_hn”:”बिज़नेस डायरी”,”slug”:”business-diary”}}
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स
– फोटो : amarujala.com
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने त्योहारी मौसम में मिलावट रोकने के लिए देशव्यापी अभियान चलाया। इस दौरान 81.80 करोड़ रुपये मूल्य के प्रतिबंधित और गैर-अनुरूप खाद्य उत्पाद जब्त किए गए। यह निरीक्षण अभियान 1 सितंबर को शुरू हुआ था। FSSAI ने 1 सितंबर से 5 नवंबर के बीच 56,431 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जब्त किए गए उत्पादों में पनीर, घी, दूध और मिठाइयां शामिल हैं। कुल 3,279.57 टन खाद्य उत्पाद जब्त हुए। खाद्य सुरक्षा उल्लंघनों पर कार्रवाई करते हुए नियामक ने 52 लाइसेंस रद किए। साथ ही, 1,133 लाइसेंस निलंबित किए और 314 प्रतिष्ठानों को सील किया। FSSAI ने 10,047 खाद्य कारोबार संचालकों को सुधार नोटिस भी जारी किए। नियामक ने शनिवार को बताया कि त्योहारों के मद्देनजर निगरानी बढ़ाई गई है।
अब अमेरिका के टेक्सास में भी एसबीआई की सेवाएं, देश में 8वीं शाखा खुली
भारतीय स्टेट बैंक, कैलिफोर्निया (एसबीआई, कैलिफोर्निया) ने अमेरिका के टेक्सास के फ्रिस्को (Frisco) में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया है। एसबीआई की सहायक कंपनी- एसबीआई कैलिफोर्निया ने पहली बार टेक्सास में विस्तार किया है। अब अमेरिका में उसकी कुल आठ शाखाएं हो गई हैं। इसका उद्घाटन एसबीआई के ग्रुप चेयरमैन चल्ला श्रीनिवासुलु सेट्टी, ह्यूस्टन में भारत के महावाणिज्य दूत डीसी मंजूनाथ और फ्रिस्को के मेयर मार्क हिल ने किया। नई शाखा उत्तरी डलास (North Dallas) क्षेत्र में है। यहां पर ग्राहकों को खुदरा और व्यावसायिक बैंकिंग सेवाएं जैसे जमा, वाणिज्यिक ऋण और अंतरराष्ट्रीय प्रेषण प्रदान करेगी। महावाणिज्य दूत मंजूनाथ ने कहा कि यह विस्तार भारत-अमेरिका के आर्थिक संबंधों को मजबूत करेगा। साथ ही, इससे उत्तरी टेक्सास में तेजी से बढ़ रहे भारतीय समुदाय को वित्तीय सेवाएं आसानी से मिलेंगी। गौरतलब है कि टेक्सास से पहले एसबीआई न्यूयॉर्क, शिकागो और लॉस एंजिलिस में शाखाएं खोल चुकी है।