Homeटेक्नोलॉजीबेटे ने सामान भेजा है कहकर घर में घुसा पड़ोसी: पहचानते...

बेटे ने सामान भेजा है कहकर घर में घुसा पड़ोसी: पहचानते ही हथौड़े-सरिए से चेहरे पर वार किए, पठानकोट में महिला मर्डर की कहानी पढ़िए – Pathankot News


पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और इनसेट में महिला की फोटो।

पठानकोट में कारोबारी की पत्नी की हत्या के मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। हत्यारा कोई अनजान व्यक्ति नहीं, बल्कि उनका पड़ोसी ही था। जांच में सामने आया है कि पड़ोसी ने चेहरा कपड़े से ढक रखा था। वह टोपी पहनकर और हाथ में खाली डिब्बा लेकर घर पहुंचा

.

अचानक चेहरे से कपड़ा सरकने के कारण महिला ने उसे देख लिया तो उसने उन पर हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी महिला के सोने के 2 कंगन लेकर भाग निकला।

घर जाकर मुंह हाथ धोए और मोहल्ले में शोर मचने पर लोगों की भीड़ में शामिल हो गया। पुलिस जांच में सामने आया कि कातिल छत के रास्ते भागा है, जिसके बाद पुलिस ने आसपास पूछताछ की तो संदिग्ध मानकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद हुई पूछताछ में आरोपी ने सच उगला तो पूरी वारदात से पर्दा उठ गया। कैसे घर में घुसा, क्यों की हत्या और फिर कैसे पकड़ा गया, पूरी कहानी नीचे पढ़ें…

पठानकोट में महिला की हत्या के बाद घर के अंदर पड़ा खून। इनसेट में आशा महाजन की फाइल फाेटो

कैसे हत्या को अंजाम दिया, पढ़िए 5 पॉइंट में…

  • बेटे के दुकान जाने का इंतजार कर रहा था: जानकारी के अनुसार आरोपी वरुण कुमार उर्फ कालू मृतक महिला आशा महाजन का पड़ोसी था। सोमवार की शाम 7:15 पर मृतका का बेटा वरुण महाजन दुकान पर जाने के लिए निकला। आरोपी इसी ताक में था।
  • खाली डिब्बा लेकर पहुंचा आरोपी: बेटे के निकलने के लगभग 25 मिनट बाद आरोपी खाली डिब्बा लेकर दरवाजे पर पहुंचा और दरवाजा खटखटाकर कहा कि आपके बेटे ने सामान भेजा है। आरोपी ने टोपी और कपड़े से सिर और चेहरा ढक रखा था। आशा महाजन ने दरवाजा खोला तो आरोपी अंदर चला गया।
  • चेहरा नंगा हुआ तो किया हमला: पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लूट के इरादे से ही अंदर गया था। आरोपी के अंदर जाते ही डोर-क्लोजर से जाली वाला दरवाजा अपने आप बंद हो गया। आरोपी ने महिला से पानी मांगा तो वह पानी लेकर आई। इसी दौरान आरोपी के चेहरे से कपड़ा सरक गया और आशा कुमारी ने उसे पहचान लिया।
  • पकड़े जाने के डर से कर दिया हमला: पुलिस सूत्रों के मुताबिक महिला के पहचानने के बाद आरोपी ने उन पर हमला कर दिया। पहले उसने एक वार किया और महिला को नीचे गिराकर मेन गेट भी बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला से सिर पर हथौड़े और चेहरे पर सरिए से वार किए। जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। महिला को अधमरा कर आरोपी ने उनके हाथ से सोने के कंगन उतार लिए।
  • सबूत मिटाने को डीवीआर उखाड़ी: पुलिस के मुताबिक आरोपी को पकड़े जाने का डर था। इसलिए उसने घर के अंदर लगे सीसीटीवी की डीवीआर उखाड़ ली। इस दौरान महिला की चीखें सुनकर लोग घर के बाहर इकट्ठे होने लगे। जिसके चलते आरोपी सीढ़ियों के छत पर गया और वहां से अपने घर चला गया। जाते-जाते उसने कंगन दूसरे पड़ोसी की छत पर फेंक दिए। जबकि, डीवीआर और खून से सने कपड़े अपने घर में जाकर छिपा दिए।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी वरुण कुमार

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी वरुण कुमार

अब पढ़िए कैसे पकड़ में आया पड़ोसी

  • हत्या के बाद भीड़ में खड़ा रहा आरोपी: हत्या के बाद आरोपी ने अपने खून से सने कपड़े बदले, मुंह-हाथ धोया और बेहद चालाकी से मोहल्ले में जुटी भीड़ के बीच आकर खड़ा हो गया, ताकि उस पर किसी को शक न हो। हालांकि, उसकी चालाकी ज्यादा देर नहीं टिक सकी।
  • सख्ती से पूछताछ पर सच कबूला: स्थानीय लोगों के इनपुट और संदेह के आधार पर जब पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल सरिया, डीवीआर, लूटे गए सोने के कंगन और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।

अकेला रहता था आरोपी, नशे का आदी आरोपी के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसका कोई भाई या बहन नहीं है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी नशे का आदी था। मोहल्ले के लोगों ने यह भी बताया कि वह चिट्टा बेचने का काम करता था।

2 दिन की पुलिस रिमांड पर आरोपी थाना 1 के प्रभारी और मामले के आईओ दविंदर काश्नी का कहना है कि पुलिस ने आरोपी की 2 दिन की रिमांड हासिल की है। उससे पूछताछ की जा रही है। ———–

ये खबर भी पढ़ें…

कारोबारी की पत्नी का कातिल पड़ोसी निकला, घर जाकर मुंह-हाथ धोए, खून से सने कपड़े बदले

dbgifmagic 781786992007 1787150155

पठानकोट में 75 साल की महिला की घर में घुसकर हत्या कर दी। कातिल उसका पड़ोसी व्यक्ति ही निकला। जिसने महिला के सिर पर लोहे की भारी रॉड से वार किए। चेहरे और गर्दन पर सरिए से हमला किया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के वक्त महिला घर पर अकेली थी, जबकि उनके पति और बेटा दुकान पर गए हुए थे। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments