Homeटेक्नोलॉजीभास्कर अपडेट्स: दिल्ली के जाफराबाद में 19 साल के लड़के को...

भास्कर अपडेट्स: दिल्ली के जाफराबाद में 19 साल के लड़के को साथी ने चाकू मारा, इन्वर्टर बॉक्स फैक्ट्री में हुई घटना


  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Live Updates Headlines MP Rajasthan Delhi Uttar Pradesh Maharashtra Mumbai

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के जाफराबाद इलाके में चौहान बांगर में मिल्लत मस्जिद के पास एक इन्वर्टर बॉक्स फैक्ट्री में रविवार रात 19 साल के साहिल की उसके साथ काम करने वाले एक व्यक्ति ने चाकू मारकर हत्या कर दी। साहिल को JPC अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस और फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। BNS की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

रेबीज वैक्सीन अभयरैब जांच के घेरे में, राज्यों में अलर्ट, 4 गिरफ्तार

logo composite 1 1788750593733

रेबीज वैक्सीन अभयरैब के केई-25012 बैच को लेकर राज्यों को अलर्ट किया गया है। डीसीजीआई ने इस बैच की बिक्री, सप्लाई और उपलब्धता पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।

इस बैच के नमूने अप्रैल में दिल्ली के एक बिना लाइसेंस वाले परिसर से जब्त किए गए थे। जांच में नमूने मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं पाए गए। निर्माता ने इन्हें अपना उत्पाद मानने से इनकार किया है। इस मामले में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली में 20 साल की महिला से रेप के आरोप में एक गिरफ्तार

murder live update 1788559904367 1788571307623

दिल्ली के खेड़ा खुर्द इलाके में एक कूलर घास बनाने वाली फैक्ट्री में 20 साल की महिला से रेप के मामले में पुलिस ने 66 साल के मजदूर ठेकेदार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की रहने वाली महिला करीब एक महीने से फैक्ट्री में काम कर रही थी और वहीं रह रही थी। शिकायत के अनुसार, 1 सितंबर की रात करीब 11 बजे आरोपी ने उसके साथ रेप किया।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि एक सहकर्मी ने घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

आज सुप्रीम कोर्ट में हवाई किराए में मनमानी पर सुनवाई

logo composite 2 1788750784493

हवाई किराए में मनमानी बढ़ोतरी और निजी एयरलाइंस के एक्स्ट्रा चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई करेगा। केस जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच में लिस्टेड है।

केंद्र सरकार ने 17 अगस्त को कहा था कि नए नियमों को 3 हफ्ते में फाइनल कर दिया जाएगा। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा था- इसे सात दिन के भीतर प्रकाशित कीजिए। अगर एयरलाइंस पालन नहीं कर रही हैं तो उन्हें जमीन पर खड़ा कर दीजिए।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments