मुंबई के कांदिवली इलाके में बुधवार रात 16 मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल अधिकारियों के मुताबिक, आग रात 9:14 बजे शीतल फीनिक्स क्लास के सामने स्थित ओएसके हेरिटेज बिल्डिंग में लगी। आग 13वीं और 14वीं मंजिल की खिड़कियों, कपड़ों और बिजली के सामान तक सीमित रही। सूचना मिलते ही दमकल की 4 गाड़ियां और अन्य अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे। दो घंटे से ज्यादा की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
Source link
भास्कर अपडेट्स: मुंबई के कांदिवली में 16 मंजिला बिल्डिंग में आग लगी, हादसे में कोई नुकसान नहीं
RELATED ARTICLES