Homeट्रैवलमध्य प्रदेश की ये जगह मानसून में लगती है किसी विदेशी हिल...

मध्य प्रदेश की ये जगह मानसून में लगती है किसी विदेशी हिल स्टेशन जैसी, भूलकर भी मिस न करें


Last Updated:

अगर आप मानसून में प्रकृति के बीच घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो मध्य प्रदेश की पचमढ़ी एक शानदार जगह हो सकती है. बारिश के मौसम में यहां की पहाड़ियां, झरने और घने जंगल हरियाली से भर जाते हैं. यहां कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जिन्हें एक ट्रिप में एक्सप्लोर किया जा सकता है.

Zoom

मध्य प्रदेश का नाम सुनते ही आमतौर पर लोगों के मन में ऐतिहासिक इमारतें, मंदिर और किले आते हैं, लेकिन यहां एक ऐसी जगह भी है जहां पहाड़, घने जंगल, झरने और बादलों से घिरे रास्ते आपको किसी खूबसूरत हिल स्टेशन का एहसास करा सकते हैं. हम बात कर रहे हैं पचमढ़ी की, जिसे ‘सतपुड़ा की रानी’ भी कहा जाता है. खासकर मानसून के दौरान यहां की हरियाली और झरने इसकी खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं.

बी फॉल्स

पचमढ़ी की सबसे लोकप्रिय जगहों में बी फॉल्स शामिल है. बारिश के मौसम में यहां पानी का बहाव बढ़ जाता है और आसपास का जंगल भी हरा-भरा नजर आता है. झरने तक पहुंचने का रास्ता भी प्राकृतिक नजारों से भरा रहता है, इसलिए यहां घूमने का अनुभव काफी खास हो सकता है.

अप्सरा विहार

प्रकृति के बीच समय बिताना पसंद है तो अप्सरा विहार जा सकते हैं. यहां छोटा झरना और प्राकृतिक पूल जैसा स्थान देखने को मिलता है. मानसून के दौरान आसपास की हरियाली इसे और खूबसूरत बना देती है. यहां जाते समय मौसम और स्थानीय सुरक्षा निर्देशों का ध्यान रखना जरूरी है.

धूपगढ़

पचमढ़ी का सबसे ऊंचा स्थान धूपगढ़ है और सूर्यास्त देखने के लिए इसे खास माना जाता है. मानसून में आसमान पर बादल और पहाड़ियों के बीच बदलता मौसम यहां का नजारा बेहद खूबसूरत बना सकता है. अगर मौसम साफ हो तो सूर्यास्त का दृश्य देखने लायक होता है.

जटाशंकर गुफा

धार्मिक और प्राकृतिक दोनों तरह का अनुभव लेना चाहते हैं तो जटाशंकर गुफा जा सकते हैं. यह प्राकृतिक चट्टानों के बीच बनी गुफा है और इसका धार्मिक महत्व भी है. गुफा तक पहुंचने वाला रास्ता भी आसपास की पहाड़ियों और हरियाली के कारण आकर्षक लगता है.

About the Author

authorimg

Vividha SinghSub Editor

विविधा सिंह हिंदी डिजिटल पत्रकारिता का उभरता हुआ नाम हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में साढ़े चार साल का अनुभव है. वर्तमान में वह News18 हिंदी में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. वह लाइफस्टाइल वर्टि…

और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments