Homeट्रैवलमुगल दौर की शाही निशानी है दिल्ली का ये शीश महल, यहां...

मुगल दौर की शाही निशानी है दिल्ली का ये शीश महल, यहां की नक्काशी कर देगी हैरान


Last Updated:

Delhi Sheesh Mahal Shalimar Bagh: दिल्ली का शालीमार बाग स्थित शीश महल पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है. यह मुगल दौर की झलक दिखाता है और अब आम लोगों के लिए खुला है. यहां एक कैफे भी है, एंट्री फ्री है और यह सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है.

दिल्ली में घूमने के लिए लाल किला, कुतुब मीनार और इंडिया गेट जैसी जगहों के बारे में तो आपने खूब सुना होगा, लेकिन राजधानी में एक ऐसी ऐतिहासिक जगह भी है, जो अपनी खूबसूरती और पुराने इतिहास की वजह से पर्यटकों का ध्यान खींच रही है. यह जगह है शालीमार बाग का शीश महल, जहां पहुंचकर आपको दिल्ली के मुगल दौर की झलक देखने को मिलती है. अगर आप इतिहास, पुरानी इमारतों और शांत जगहों पर घूमना पसंद करते हैं, तो यह जगह आपके लिए एक अलग अनुभव हो सकती है.

शालीमार बाग में मौजूद शीश महल, दिल्ली की कम जानी-मानी ऐतिहासिक जगहों में से एक है. यह जगह मुगल इतिहास से बहुत जुड़ी हुई है और लंबे समय तक आम लोगों के लिए बंद रही. अब, इसके दोबारा खुलने से, इतिहास के शौकीनों और टूरिस्ट के लिए यहां आने का मौका बढ़ गया है. यहां आप उस ज़माने की पुरानी बनावट, ऐतिहासिक इमारतों और शाही लाइफस्टाइल की झलक देख सकते हैं.

पुरानी इमारत, ऐतिहासिक माहौल और आसपास का परिसर फोटो और वीडियो बनाने के लिए भी अच्छा बैकग्राउंड दे सकता है. अगर आप दिल्ली के पुराने और कम एक्सप्लोर किए गए, हिस्सों को कैमरे में कैद करना पसंद करते हैं, तो यहां आपको कई अलग तरह के फ्रेम मिल सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस जगह की खास बात सिर्फ इसका इतिहास नहीं है. यहां कैफे भी मौजूद है, जहां घूमने के बाद आप बैठकर कुछ समय आराम कर सकते हैं. यानी अगर आप दोस्तों या परिवार के साथ घूमने निकले हैं तो ऐतिहासिक जगह देखने के बाद खाने-पीने का ब्रेक भी यहीं लिया जा सकता है.

शीश महल शालीमार बाग, दिल्ली में स्थित है. यहां मेट्रो, ऑटो या कैब से पहुंचा जा सकता है. अगर आप मेट्रो से जा रहे हैं तो शालीमार बाग मेट्रो स्टेशन के आसपास से आगे ऑटो या ई-रिक्शा लिया जा सकता है.

यहां एंट्री के लिए फिलहाल कोई टिकट नहीं लेना पड़ता है. यानी घूमने का खर्च बचाते हुए आप इस ऐतिहासिक जगह को देख सकते हैं. वहीं, शीश महल सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है और यह सप्ताह के सभी दिनों में विजिट किया जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments