Homeअपराधयमुना बाजार फायरिंग से लॉरेंस तक, बेनकाब होंगे अतीत में दफन कई...

यमुना बाजार फायरिंग से लॉरेंस तक, बेनकाब होंगे अतीत में दफन कई राज, पुलिस रिमांड में बिश्‍नोई गैंग का राजदार


होमताजा खबरDelhi

पुलिस रिमांड में लॉरेंस का राजदार, बाहर आएंगे अतीत की मिट्टी में दफन राज

Last Updated:

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम से जुड़े बताए जा रहे वकील दीपक खत्री को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. दिल्ली पुलिस ने 10 दिन की रिमांड मांगी थी. इससे पहले खत्री 3 दिन की पुलिस हिरासत में था. उन्हें विदेश से लौटने के बाद दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था.

Zoom

कोर्ट ने आरोपी दीपक खत्री को पांच दिनों की पुलिस रिमांड में भेजा है. (एआई इमेज)

दिल्‍ली. बात यमुना बाजार में हुई फायरिंग की हो, रोहित गोदारा गैंग पर हमले की हो, या फिर गैंगस्‍टर लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग से जुड़ी वारदातों का हो. अब वह सभी राज एक-एक करके बेनकाम होंगे, जिन पर सालों से धूल जमी हुई है. दरअसल, पुलिस के हाथ बिश्‍नोई गैंग का ऐसा राजदार लगा है, जो सालों से लॉरेंस को कानूनी मदद मुहैया कराता रहा है. पुलिस ने दीपक खत्री नाम के इस राजदार को बीते दिनों दिल्‍ली के दिल्‍ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था. आज पुलिस ने इस राजदार को राऊज एवेन्यू कोर्ट में फिर पेश किया, जहां से उसे 5 दिनों की पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है. इससे पहले कोर्ट ने तीन दिनों की रिमांड पर भेजा था.

राऊज एवेन्यू कोर्ट ने पुलिस रिमांड देते हुए कुछ शर्तें भी लगाई हैं. कोर्ट ने कहा कि दीपक खत्री को रोजाना एक घंटे अपने वकील से मिलने की अनुमति होगी. इसके अलावा पुलिस को कैमरे की मौजूदगी में उनसे पूछताछ करने के निर्देश दिए गए हैं. कोर्ट ने यह भी कहा है कि हिरासत के दौरान दीपक खत्री को जरूरत पड़ने पर मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाए. दिल्ली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी पूरी नहीं हुई है और पेशे से वकील दीपक खत्री से कई अहम सवालों के जवाब लेने बाकी हैं. पुलिस आरोपी के गैंगस्टर कनेक्शन और दूसरे लोगों से संपर्क की जांच कर रही है.

आईजीआई एयरपोर्ट से हुई थी गिरफ्तारी
दीपक खत्री को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था. पुलिस के मुताबिक, उनके खिलाफ पहले से लुकआउट सर्कुलर जारी था. क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली थी कि दीपक खत्री विदेश से दिल्ली लौटने वाले हैं. इस सूचना के आधार पर आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस और इमिग्रेशन अधिकारियों को अलर्ट किया गया था. जैसे ही दीपक खत्री ने टर्मिनल-3 के इमिग्रेशन काउंटर पर रिपोर्ट किया, उसे हिरासत में ले लिया गया. इसके बाद उसे दिल्‍ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के हवाले कर दिया गया था.

गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े होने का आरोप
पुलिस का आरोप है कि दीपक खत्री का संपर्क गैंगस्टर्स के नेटवर्क से है. जांच एजेंसियां इस बात की पड़ताल कर रही हैं कि वह किन लोगों के संपर्क में था और उनकी भूमिका क्या थी. पुलिस के मुताबिक, उन पर गैंगस्टर नेटवर्क से जुड़े लोगों के बीच मैसेज के आदान-प्रदान में शामिल होने का भी आरोप है. क्राइम ब्रांच अब उनके फोन, संपर्कों और दूसरे डिजिटल रिकॉर्ड की भी जांच कर सकती है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गैंग से जुड़े मामलों में उनकी भूमिका सिर्फ लीगल सपोर्ट तक सीमित थी या वह किसी दूसरे तरीके से भी नेटवर्क के संपर्क में था.

यमुना बाजार फायरिंग केस से भी जुड़ा नाम
दीपक खत्री का नाम दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में हनुमान मंदिर के पास हुई फायरिंग की घटना के बाद भी सामने आया था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच में पता चला था कि फायरिंग के दौरान दीपक खत्री और उनके साथियों को निशाना बनाया गया था. इस घटना के बाद दीपक खत्री ने रोहित गोदारा गैंग पर हमला कराने का आरोप लगाया था. बाद में जांच के दौरान यह जानकारी भी सामने आई कि फायरिंग की घटना का बदला लेने के लिए रोहित गोदारा गैंग से जुड़े लोगों को निशाना बनाकर जवाबी हमला करवाया गया था.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments