Homeटेक्नोलॉजीयासीन मलिक ने अपने लिए फांसी मांगी: कश्मीरी पंडित की हत्या...

यासीन मलिक ने अपने लिए फांसी मांगी: कश्मीरी पंडित की हत्या में शामिल होने से इनकार किया; पत्नी को भी तलाक देंगे




जेल में बंद प्रतिबंधित जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (JKLF) चीफ मोहम्मद यासीन मलिक ने कश्मीरी पंडित महिला की हत्या के मामले में अपनी भूमिका से इनकार किया है। उन्होंने फांसी की सजा देने की मांग की है। यासीन मलिक इस मामले में आरोपी हैं। उन्होंने 25 पन्नों का हलफनामा दिया है। यासीन मलिक फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। उन पर एक कश्मीरी पंडित महिला की हत्या का आरोप है। पत्नी को भी तलाक देने की बात लिखी 60 साल के मलिक ने हलफनामे में अपनी पत्नी मुशाल हुसैन से शादी खत्म करने का फैसला भी बताया। उन्होंने कहा कि इसकी वजह लंबी कैद और पिछले 8 साल से परिवार से बातचीत न कर पाना है। यासीन ने कहा कि उन्हें फोन कॉल या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा नहीं दी गई। मलिक ने उसी हलफनामे में अपनी पत्नी के लिए लिखा, “फांसी पर चढ़ने से पहले, मैंने हमारे निकाह के बंधन से तुम्हें अलग करने का फैसला किया है।” मलिक ने अपनी बेटी को सलाह दी कि वह हर दिन पांच मिनट के लिए अपने दादा-दादी से बात करे।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments