Homeटेक्नोलॉजीरिजिजू बोले- जेनजी हमारे बच्चे, उनसे बातचीत जरूरी: दीपके AAP कार्यकर्ता...

रिजिजू बोले- जेनजी हमारे बच्चे, उनसे बातचीत जरूरी: दीपके AAP कार्यकर्ता हैं, छात्र आंदोलन हाईजैक करने की कोशिश की; कांग्रेस नक्सली पार्टी बनती जा रही




केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने ANI को दिए इंटरव्यू में राहुल गांधी, जंतर-मंतर प्रदर्शन, संसद में हंगामे और पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर विवाद पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा बनाए रखने की नसीहत दी। रिजिजू ने जंतर-मंतर प्रदर्शन पर कहा कि CJP फाउंडर अभिजीत दीपके AAP कार्यकर्ता हैं। वो छात्र नेता कैसे बन गए। रिजिजू ने आरोप लगाया कि दीपके छात्र बनकर आंदोलन में शामिल हुए और AAP ने उनके जरिए आंदोलन हाईजैक करने की कोशिश की। उन्होंने छात्रों पर पुलिस एक्शन को लेकर कहा- पुलिस ने तब कार्रवाई की जब प्रदर्शनकारी जबरदस्ती संसद की तरफ बढ़ने लगे। इसके बावजूद एक भी व्यक्ति को नुकसान नहीं हुआ। किसी की हड्डी नहीं टूटी। कोई प्रदर्शनकारी गंभीर चोट के साथ अस्पताल में भर्ती नहीं है। राहुल गांधी पर बोले- LoP पद की गरिमा के मुताबिक व्यवहार करें रिजिजू ने कहा, “राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा के मुताबिक काम करना चाहिए और उसी हिसाब से सदन में बोलना चाहिए। मेरा उनसे कोई व्यक्तिगत मुद्दा नहीं है। हम मिलते और बातचीत करते हैं।” उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने एक खास शैली अपनाई है और उनके सांसद भी उसी तरह व्यवहार करने लगे हैं।” रिजिजू ने कांग्रेस पर संसद में हंगामा करने का आरोप लगाते हुए कहा, “कांग्रेस सांसदों को बहस करनी चाहिए। अगर किसी सांसद को सिर्फ हंगामा और नारेबाजी करनी है तो फिर सांसद बनने की जरूरत क्या है?” ‘कांग्रेस संसद का सामना करने से डर रही’ अमित शाह के बयान की विपक्ष की मांग पर रिजिजू ने कहा, “कांग्रेस संसद का सामना करने से डर गई है। इसलिए उसने चर्चा से भागने का बहाना बनाया। सरकार हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार थी।” जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बोले- एक भी गंभीर चोट नहीं लगी रिजिजू ने कहा, “एक भी व्यक्ति को नुकसान नहीं हुआ। किसी की हड्डी नहीं टूटी और कोई प्रदर्शनकारी गंभीर चोट के साथ अस्पताल में भर्ती नहीं है।” उन्होंने दावा किया कि हजारों लोगों के प्रदर्शन में AAP, भीम आर्मी और समाजवादी पार्टी से जुड़े लोग भी शामिल हुए और लोगों को भड़काया। रिजिजू के मुताबिक, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तभी रोका जब वे संसद की ओर बढ़ने लगे। ‘अभिजीत दिपके AAP कार्यकर्ता हैं, छात्र कैसे बन गए?’ रिजिजू ने कहा, “अभिजीत दिपके महाराष्ट्र से हैं, लेकिन वे AAP कार्यकर्ता हैं। वे छात्र कैसे बन गए?” उन्होंने कहा, “छात्रों की चिंताएं सही हैं और उनसे बातचीत की जा सकती है। लेकिन राजनीतिक पार्टियां छात्रों के पीछे छिपकर अपनी राजनीति चलाएं, यह सही नहीं है।” Gen-Z से BJP के जुड़ाव पर बोले- ये हमारे अपने बच्चे हैं रिजिजू ने कहा, “कनेक्शन में कोई कमी नहीं है। वे हमारे अपने बच्चे हैं।” उन्होंने कहा कि युवाओं की बात सुननी होगी, उन्हें अपनी बात समझानी होगी और लगातार संवाद बनाए रखना होगा। ‘डिमागी नक्सल’ पर बोले- कांग्रेस माओवादी पार्टी बनती जा रही रिजिजू ने कहा, “एक तरह से कांग्रेस पार्टी खुद माओवादी और नक्सली संगठन जैसी बनती जा रही है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का बयान किसी खास विपक्षी पार्टी के लिए नहीं था। रिजिजू के मुताबिक ‘डिमागी नक्सल’ उन लोगों के लिए है जो देश को बांटने, आर्टिकल 370 वापस लाने या नॉर्थ-ईस्ट को अलग करने की बात करते हैं। मनमोहन सिंह के बयान पर कांग्रेस से माफी मांगने को कहा रिजिजू ने मनमोहन सिंह के 2006 के बयान का जिक्र करते हुए कहा, “कांग्रेस पार्टी को पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार से माफी मांगनी चाहिए।” राहुल गांधी के PM मोदी पर तंज को लेकर बोले- खुद हंसी का पात्र बने रिजिजू ने कहा, “राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री का मजाक उड़ाने की कोशिश की, लेकिन अंत में खुद ही हंसी का पात्र बन गए। उन्होंने अपनी छवि को बहुत नुकसान पहुंचाया है।” संसद के मानसून सत्र पर बोले- नुकसान विपक्ष का हुआ रिजिजू ने कहा, “संसद नहीं चलने पर सबसे ज्यादा नुकसान विपक्षी सांसदों का होता है। सरकार के पास बहुमत है, लेकिन हम चाहते हैं कि हर बिल और हर मुद्दे पर चर्चा हो।” राम मंदिर चंदे के मामले पर बोले- चर्चा के लिए तैयार थे रिजिजू ने कहा, “हम चर्चा के लिए तैयार थे। लेकिन सभी मुद्दों पर एक साथ चर्चा नहीं हो सकती।” FCRA बिल पर बोले- JPC में जाने से सच सामने आएगा रिजिजू ने कहा, “इसे JPC में भेजना बहुत अच्छा फैसला है। अब सच्चाई साफ सामने आएगी।” उन्होंने विपक्ष के इस आरोप को खारिज किया कि FCRA कानून किसी खास धर्म को निशाना बनाता है। डीलिमिटेशन बिल पर बोले- कब आएगा, नेतृत्व तय करेगा रिजिजू ने कहा, “हमने कब कहा कि हम बिल ला रहे हैं? मीडिया में इसकी अटकलें चल रही हैं। बिल कब लाना है, इसका फैसला हमारा नेतृत्व करेगा।” BJP की नई टीम पर बोले- हर राज्य और क्षेत्र को जगह रिजिजू ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी हर राज्य और क्षेत्र के लोगों के साथ अनुभवी नेताओं और ऊर्जावान नए चेहरों का मिश्रण बनाते हैं।” उन्होंने कहा कि नई टीम में अनुभव और युवा नेतृत्व का संतुलन है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments