Homeअपराध‘लव जिहाद’ के बाद 'जिम जिहाद', बनाता था महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो,...

‘लव जिहाद’ के बाद ‘जिम जिहाद’, बनाता था महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो, फिर शुरू होता था ब्लैकमेलिंग का गंदा खेल


सुरेंद्रनगर: गुजरात के सुरेंद्रनगर से ‘जिम जिहाद’ का सनसनीखेज और हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, शहर के ‘क्लब 71’ नामक जिम के संचालक पर आरोप है कि उसने वहां आने वाली हिंदू महिलाओं और युवतियों के गुप्त रूप से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाता था. इसके बाद इन तस्वीरों और वीडियो के जरिए वह महिलाओं को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये ऐंठ रहा था.

जब एक पीड़ित महिला ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, तो प्रशासन हरकत में आया. पुलिस की विशेष टीम ने जिम पर अचानक छापेमारी कर आरोपी संचालक को हिरासत में ले लिया है. मौके से कई मोबाइल फोन, पेन ड्राइव और डिजिटल सबूत जब्त किए गए हैं. इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

दो आलीशान जिमों की आड़ में चल रहा था गंदा खेल
जानकारी के अनुसार, आरोपी अमीन मुल्तानी सुरेंद्रनगर के दुधरेज रोड और 80 फीट रोड पर ‘क्लब 71’ नाम से दो अलग-अलग आलीशान जिम चलाता था. इन दोनों जिमों में करीब 350 से ज्यादा लोग नियमित रूप से कसरत के लिए आते थे, जिनमें बड़ी संख्या में संपन्न परिवारों की महिलाएं और युवतियां भी शामिल थीं. आरोपी ने इन महिलाओं को अपना शिकार बनाने के लिए जिम के अंदर गुप्त कैमरे लगा रखे थे.

वह महिलाओं के निजी पलों को रिकॉर्ड कर उन्हें ब्लैकमेल करता था. समाज में बदनामी के डर से कई महिलाएं चुप रहीं और आरोपी उनसे लगातार लाखों रुपये वसूलता चला गया. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि उगाही के इन्हीं रुपयों से उसने ब्याज-बट्टे का धंधा भी शुरू कर दिया था. लेकिन, जब एक महिला ने हिम्‍मत कर इस पूरे काले सच से पर्दा उठाते हुए पुलिस अधीक्षक को अपनी आपबीती सुनाई, तो यह पूरा मामला बेनकाब हो गया.

पुलिस और प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी वेदिका बिहानी के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम ने सादे कपड़ों में जिम में जाकर औचक छापेमारी की. पुलिस ने आरोपी के व्हाट्सएप चैट, पेन ड्राइव और सीसीटीवी कैमरों को अपने कब्‍जे में ले लिया और आरोपी पुख्ता सबूत जुटाए और आरोपी अमीन मुल्तानी को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में जिम के ट्रेनर और दो अन्य संदिग्ध महिलाओं से भी पूछताछ की जा रही है.

आरोपी जिम संचालक अमीन मुल्तानी की गिरफ्तारी के बाद भी सुरेंद्रनगर पुलिस की कार्रवाई नहीं रुकी. मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों जिमों को सील कर दिया है. वहीं, बिजली विभाग ने भी जिम के बिजली कनेक्शन भी काट दिए हैं.

महिलाओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा. प्रशासन ने त्वरित कदम उठाते हुए दोनों जिमों को सील कर दिया है और आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी है.

स्मिताबेन रावल
(डिप्टी मेयर, सुरेंद्रनगर नगर निगम)

स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में भारी रोष
जिम संचालक के इस गंदे खेल की भनक लगते ही स्थानीय हिंदू संगठन बेहद आक्रोशित हैं. संगठनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घिनौनी हरकत करने की कोई हिम्मत न कर सके. वहीं लव जिहाद के बाद ‘जिम जिहाद’ के इस नए मामले के सामने आने के बाद सुरेंद्रनगर समेत पूरे गुजरात में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है. पुलिस की आगे की पूछताछ और रिमांड के दौरान कई और बड़े खुलासे होने की पूरी संभावना जताई जा रही है.

यह सिर्फ एक आपराधिक मामला नहीं, बल्कि हमारी बेटियों और बहुओं की सुरक्षा पर सीधा हमला है. ऐसे तत्वों के खिलाफ समाज और कानून को मिलकर सख्त कदम उठाने होंगे.

हेमाबेन जोशी
(उपाध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद, सुरेंद्रनगर)



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments