Homeट्रैवलसमर वेकेशन में घुम लीजिए मुंगेर, झील-जंगल और पहाड़ से रोमांचक होगा...

समर वेकेशन में घुम लीजिए मुंगेर, झील-जंगल और पहाड़ से रोमांचक होगा टूर


Last Updated:

बिहार के मुंगेर में स्थित काली पहाड़ी समर वेकेशन के लिए बेहतरीन जगह है. यहां हरियाली, झील और पहाड़ों का सुंदर संगम है. यहां महाभारत कालीन मां यमला काली मंदिर और बिहार का सबसे ऊंचा राधा-कृष्ण मंदिर है. सैलानी यहां बोटिंग और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकते हैं. यह जगह राजगीर जैसा अहसास कराती है.

अगर आप समर वेकेशन में बिहार के किसी शांत और प्राकृतिक स्थल की तलाश में हैं, तो मुंगेर की काली पहाड़ी बेहतरीन विकल्प है. यहां हरियाली, खूबसूरत पहाड़ और धार्मिक आस्था का अनूठा संगम देखने को मिलता है. प्रकृति प्रेमियों और शांति की चाह रखने वालों के लिए यह एक आदर्श जगह है.

HYP 5856209 img20251010162703 01 watermark 19062026 212025 3

धरती से 1 किमी से भी अधिक ऊंचे पहाड़ पर स्थित मां यमला काली मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है. यह मंदिर मुंगेर की काली पहाड़ी पर है. यहां विशेषकर मंगलवार और शनिवार को बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं. प्राकृतिक खूबसूरती के बीच यह धार्मिक स्थल बेहद लोकप्रिय है.

HYP 5856209 img20251010162354 watermark 19062026 212125 4

माता यमला काली मंदिर का संबंध महाभारत काल से है. माना जाता है कि अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने इस ऐतिहासिक स्थल पर आकर पूजा-अर्चना की थी. पहाड़ी पर स्थित यह मंदिर आज भी भक्तों की अगाध आस्था और पौराणिक इतिहास का एक बड़ा केंद्र है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

HYP 5856209 img20251010170056 watermark 19062026 212315 5

काली पहाड़ी के आसपास फैली अद्भुत हरियाली और ऊंचे-नीचे पहाड़ी दृश्य पर्यटकों को बेहद आकर्षित करते हैं. इसके साथ ही यहां की खूबसूरत झील में नाविक के साथ नौकाविहार (बोटिंग) का आनंद लेना सैलानियों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होता है. यह जगह प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है.

HYP 5856209 img20251010165429 watermark 19062026 212516 6

काली पहाड़ी के नीचे एक शांत झील है, तो पहाड़ के ऊपर एक रहस्यमयी, अत्यधिक गहरी और डरावनी झील मौजूद है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस मिनी झील में महाभारत काल में देवता स्नान किया करते थे. ऊंचाई पर स्थित यह डरावनी झील पर्यटकों में रोमांच और भय दोनों पैदा करती है.

HYP 5856209 img20251010163804 01 watermark 19062026 212635 7

काली पहाड़ी पर बिहार का सबसे ऊंचा राधा-कृष्ण मंदिर है. जहां प्रेमी जोड़ों की मन्नतें पूरी होने का दावा किया जाता है. इसके लिए पहाड़ पर थोड़ा और ऊपर जाना पड़ता है. यह जगह सैलानियों को फुल एंटरटेनमेंट के साथ हूबहू राजगीर जैसा शानदार और रोमांचक अहसास कराती है.

HYP 5856209 img20251010160328 01 watermark 19062026 212929 8

धार्मिक महत्व, प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण से भरपूर काली पहाड़ी समर वेकेशन के लिए एक शानदार जगह है. यहां की यात्रा आपके अवकाश को रोमांचक और यादगार बना सकती है. अगर आप इस गर्मी की छुट्टियों में सुकून और अध्यात्म का अनूठा संगम चाहते हैं, तो यहाँ ज़रूर जाएं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments