Homeटेक्नोलॉजीसिंगर अंकित हत्याकांड के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर: यूपी पुलिस...

सिंगर अंकित हत्याकांड के 2 शूटर एनकाउंटर में ढेर: यूपी पुलिस की कार्रवाई, हरियाणा भाग रहे थे; 20 राउंड गोलीबारी, 2 आरोपी फरार – Shamli News




हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटरों सुमित और मोहित को यूपी पुलिस ने सोमवार सुबह मुठभेड़ में मार गिराया। शामली एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों शूटर बाइक से शामली से सोनीपत (हरियाणा) की तरफ भाग रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उन्हें घेर लिया। पकड़े जाने के डर से उन्होंने फायरिंग की। जवाब में पुलिस को भी फायरिंग करनी पड़ी। दोनों तरफ से करीब 20 राउंड गोलियां चलीं। इसमें बदमाश सुमित (24) और मोहित (22) को गोली लग गई। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सुमित और मोहित सोनीपत के रहने वाले थे। दोनों पर 50-50 हजार रुपए का इनाम था। सुमित पर 1 और मोहित पर 15 मुकदमे दर्ज थे। दोनों ने अपने दो साथियों के साथ सिंगर की हत्या की थी। दो आरोपी सत्यम और आर्यन अभी फरार हैं। 26 अगस्त की शाम 32 साल के सिंगर अंकित बालियान शामली में जिम करके से निकले, तभी हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। हमलावरों ने 18 राउंड फायरिंग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अंकित को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। एनकाउंटर से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए- अंकित के पिता बोले- अभी आधा इंसाफ, बाकियों को भी मारें अंकित के पिता सतबीर ने दैनिक भास्कर से कहा, ‘अभी आधा इंसाफ मिला। अब उम्मीद है कि पूरा इंसाफ मिल जाएगा। पहले भी थी, लेकिन धीरे-धीरे वो डगमगा रही थी। बाकियों को और मारो, तभी हमें तसल्ली होगी। अब पुलिस और योगीजी पर हमारा विश्वास बढ़ गया है। 5-6 दिन हो गए थे, आज कार्रवाई नहीं होती तो विश्वास टूट जाता। आधा इंसाफ अभी बाकी है।’ दोनों बदमाश के एनकाउंटर से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments