Homeटेक्नोलॉजीहर 4 में से 1 डॉक्टर रिटायरमेंट के करीब: 67 देशों...

हर 4 में से 1 डॉक्टर रिटायरमेंट के करीब: 67 देशों में डॉक्टर्स की कमी का खतरा; लेकिन भारत में 55+ के सिर्फ 12% डॉक्टर


नई दिल्ली43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डब्ल्यूएचओ की नई रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया में करीब 25% डॉक्टर 55 वर्ष से अधिक उम्र के हैं।

रिपोर्ट में स्वास्थ्यकर्मियों की बढ़ती संख्या के बावजूद देशों के बीच भारी असमानता और कार्यबल के बूढ़े होने को बड़ी चुनौती बताया गया है।

भारत वाले समूह में भी 65 वर्ष से अधिक उम्र की आबादी 2024 से 2030 के बीच 26% बढ़ने का अनुमान। स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरतें बढ़ेंगी।

e020f70c 639d 4d6c 8335 7234292a0528 1790028808711

रिपोर्ट की 4 बड़ी बातें…

अच्छी बात

20 साल में 52% बढ़े स्वास्थ्यकर्मी

2006 में प्रति 10 हजार पर 44.8 हेल्थ कर्मी थे, 2025 में 67.9 हुई।

चुनौती

2030 तक 1.11 करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों की कमी का अनुमान।

67 देशों में डॉक्टर और नर्स की कमी होगी।

bf75d8f3 38fe 43d5 b981 77e135a84dce 1790029031226

डॉक्टरों की कमी का आम आदमी पर असर

सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी के चलते लोगों को मजबूरी में प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। वहां की भारी-भरकम फीस आम आदमी की जेब पर सीधा और बड़ा आर्थिक बोझ डालती है।

अस्पतालों में भारी भीड़ की वजह से मरीजों को इलाज के लिए घंटों या कई दिनों तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। डॉक्टरों पर काम का दबाव इतना ज्यादा होता है कि वे हर मरीज को पर्याप्त समय और जरूरी देखभाल नहीं दे पाते।

गांवों और देहाती इलाकों में स्थिति और भी चिंताजनक है, जहां स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों के पद खाली पड़े हैं। इस वजह से ग्रामीण आबादी को मामूली और बुनियादी इलाज के लिए भी मीलों दूर शहरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

——————————

ये खबर भी पढ़ें…

केरलम- डॉक्टर की सैलरी ₹20 हजार, इतनी ही सफाईकर्मी की:जरूरत से 10 गुना ज्यादा डॉक्टर; इंडियन मेडिकल एसोसिएशन बोला- 66% डॉक्टर की हालत बंधुआ मजदूरों जैसी

screenshot 2026 07 14 050433 1783985738 1790029590174

केरलम का मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर देश में सबसे मजबूत माना जाता है, लेकिन वहां डॉक्टरों को दिक्कत हो रही है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments