Homeटेक्नोलॉजीहिमाचल के 10 जिलों में आज-कल बारिश का अलर्ट: 22 जून...

हिमाचल के 10 जिलों में आज-कल बारिश का अलर्ट: 22 जून तक बरसेंगे बादल, तापमान गिरेगा; 23 से कमजोर होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस – Shimla News




हिमाचल की राजधानी शिमला समेत राज्य के ज्यादातर भागों में आज सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है। मनाली में बीती रात तेज बारिश हुई। इससे सड़कें जलमग्न हो गई। मौसम विभाग (IMD) ने आज व कल किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर राज्य के अन्य सभी जिलों में अगले 48 घंटे तक बारिश के साथ आंधी व तूफान का यलो अलर्ट जारी कर रखा है। IMD के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। खराब मौसम के दौरान लोकल लोगों और टूरिस्टों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में 22 जून को भी बारिश का यलो अलर्ट जारी रहेगा। हालांकि, 23 जून से वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कमजोर पड़ने की संभावना है। इसके बाद अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 25 जून को राज्य के अधिकांश भागों में धूप खिल सकती है। अगले 5 दिन सामान्य से कम रहेगा तापमान बीते चार दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण प्रदेश में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। IMD के अनुसार, राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 1.9 डिग्री कम चल रहा है। अगले पांच दिनों तक तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। चंबा के तापमान में 8.7 डिग्री की कमी तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट चंबा में दर्ज की गई है। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 8.7 डिग्री नीचे गिरकर 29.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। कांगड़ा का पारा भी सामान्य से 8.4 डिग्री कम होकर 30.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, केलांग में तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री की गिरावट के साथ 17.1 डिग्री, जबकि मनाली में 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments