Homeट्रैवल₹40000000 में बदला आरा का वीर कुंवर सिंह पार्क, देखने के बाद...

₹40000000 में बदला आरा का वीर कुंवर सिंह पार्क, देखने के बाद कहेंगे वाह!


भोजपुर: बिहार में भोजपुर के शहरवासियों के लिए आरा का वीर कुंवर सिंह पार्क इन दिनों आकर्षण का नया केंद्र बन गया है. पार्क के जीर्णोद्धार के बाद इसकी खूबसूरती और सुविधाएं लोगों को खूब पसंद आ रही हैं, जिसके चलते लोग यहां की तस्वीरें और रील बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं. यहां बड़ी संख्या में जिलेभर से लोग पहुंच रहे है.

4 करोड़ में बना ये पार्क

वन विभाग की ओर से करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से इस पार्क का जीर्णोद्धार कराया गया है. इस पार्क को इस तरह विकसित किया गया है कि यहां लोगों को सुबह-शाम टहलने के साथ-साथ योग, व्यायाम और प्रकृति के बीच समय बिताने का बेहतर माहौल मिल सके. ऐसे में यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर सेल्फी भी ले रहे हैं.

वॉकिंग ट्रैक और हैं ये सुविधाएं

इस पार्क की मुख्य विशेषताओं में तालाब के चारों तरफ बने दो वॉकिंग ट्रैक शामिल हैं. इनमें से एक ट्रैक मिट्टी और कंकड़ से बना है, जबकि दूसरा पत्थर से तैयार किया गया है, जिससे लोग अपनी सुविधा के अनुसार इनका उपयोग कर सकते हैं. स्वास्थ्य और मनोरंजन के लिए यहां योगा का अलग स्थान, ओपन जिम, फ्लोटिंग फाउंटेन और फ्लोटिंग गार्डन भी बनाए गए हैं. इसके अतिरिक्त, हर्बल गार्डन में विभिन्न पौधों के बीच लोगों को प्रकृति के करीब रहने का अवसर मिलता है.

आकर्षण के ये हैं आकर्षण का केंद्र

पार्क में कैफेटेरिया, जगह-जगह बैठने के लिए बेंच और आकर्षक झोपड़ियां भी बनाई गई हैं. भोजपुरी स्लोगन और भगवान बुद्ध की प्रतिमा पार्क की खूबसूरती को एक अलग पहचान देती है, जो लोगों को तस्वीरें और वीडियो बनाने के लिए आकर्षित करती है.

जानें पार्क प्रभारी का बयान

वीर कुंवर सिंह पार्क के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के अनुसार, पार्क को शहरवासियों के लिए बेहतर और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से कई सुविधाएं विकसित की गई हैं. उनका कहना है कि पार्क में आने वाले लोगों को घूमने के साथ-साथ स्वास्थ्य और मनोरंजन से जुड़ी सुविधाएं एक ही जगह उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है.

सुबह से लग जाती है भीड़

कुल मिलाकर, वीर कुंवर सिंह पार्क आरा में सुबह की सैर से लेकर योग, एक्सरसाइज और फैमिली आउटिंग तक के लिए एक नया ठिकाना बनता दिखाई दे रहा है. पार्क की खूबसूरत तस्वीरें और रील सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींच रही हैं.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments