Last Updated:
अंबिकापुर के बोगरू गांव में एक युवक ने पत्नी से डांट खाने के बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली. जिसके बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई. बताया जा रहा है कि काम से देर रात घर पहुंचे पर पति-पत्नी के बीच कहा सुनी मच गई और मामला इतना बिगड़ गया कि युवक ने चूहा मारने वाली दवा खा ली..
एआई फोटो
अंबिकापुर. अंबिकापुर से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पति ने पत्नी की डांट के वजह से आत्महत्या कर ली. मामला सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के बोगरू गांव का बताया जा रहा है. मृतक एक निजी कंपनी, अडानी समूह से जुड़ी परियोजना में कार्यरत था और रोजाना ड्यूटी से देर से घर लौटता था, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था. जिस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.
जानकारी के मुताबिक, घटना वाली रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई. विवाद के बाद युवक घर से निकला और पास के डांडगांव पहुंचकर चूहा मारने वाली दवा खरीद लाया. इसके बाद उसने जहरीला दवा खा ली. दवा खाने के बाद उसका असर शुरू हुआ और हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज अस्पताल में युवक की मौत हो गई.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
परिजनों का कहना है कि घरेलू विवाद के चलते युवक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था. हालांकि, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है, ताकि घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है. फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



