Homeटेक्नोलॉजीअभिषेक बनर्जी के पहुंचने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर बवाल: TMC-BJP...

अभिषेक बनर्जी के पहुंचने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर बवाल: TMC-BJP कार्यकर्ताओं में मारपीट; दावा- भाजपा कार्यकर्ता अंडे लेकर पहुंचे थे


  • Hindi News
  • National
  • Kolkata Airport Clash: BJP TMC Workers Fight Over Eggs | Abhishek Banerjee

कोलकाता52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोलकाता एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात भाजपा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक महिला बेहोश हो गई। TMC कार्यकर्ता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे थे, जो दिल्ली में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात कर लौट रहे थे।

अभिषेक के एक समर्थक ने आरोप लगाया कि भाजपा से जुड़े कुछ लोग एयरपोर्ट पर आए और TMC कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी करने लगे। समर्थक का दावा है कि उनके हाथों में अंडे थे और बाद में उन्होंने हथियार भी निकाले। उन्होंने सवाल उठाया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी और सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद हथियार अंदर कैसे पहुंचे।

लोकसभा स्पीकर को 20 याचिकाएं देकर आए अभिषेक

hlldns1bcaaxlte 1 1781889439

अभिषेक बनर्जी ने दिल्ली में स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात करने गए थे। जहां उन्होंने अपनी पार्टी TMC के 20 बागी सांसदों के खिलाफ उन्हें अयोग्य ठहराने की मांग करते हुए 20 याचिकाएं सौंपीं।

स्पीकर से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए बनर्जी ने कहा कि जिन बागी सांसदों ने कम जानी-मानी ‘नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया’ (NCPI) में शामिल होने का दावा किया है, उन्हें पार्टी छोड़ने के आधार पर सदन की सदस्यता से अयोग्य ठहराया जाना चाहिए।

अगर वे किसी चुनाव चिह्न पर चुने गए हैं और दो साल बाद दावा कर रहे हैं कि वे एक नई पार्टी में शामिल हो रहे हैं, तो उनकी सदस्यता खत्म हो जानी चाहिए।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है…..



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments