Homeव्यवसायअमेजन में फिर छंटनी की गाज: ई-कॉमर्स दिग्गज ने वैश्विक स्तर पर...

अमेजन में फिर छंटनी की गाज: ई-कॉमर्स दिग्गज ने वैश्विक स्तर पर 1,000 कर्मचारियों को निकाला, भारत में भी असर


दुनिया की अग्रणी ई-कॉमर्स और टेक्नोलॉजी दिग्गज कंपनी अमेजन ने अपने कॉरपोरेट ढांचे को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से छंटनी के एक और दौर की शुरुआत की है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस ताजा वर्कफोर्स रिडक्शन में वैश्विक स्तर पर अमेरिका, भारत और ब्रिटेन में काम करने वाले 1,000 से कम व्हाइट-कॉलर (कॉरपोरेट) कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब कंपनी का प्रमुख ‘प्राइम बिग डील डेज’ शॉपिंग इवेंट चल रहा था।

भारत और ब्रिटेन में प्रभावित कर्मचारियों को आंतरिक स्लैक चैनलों के माध्यम से इस फैसले की जानकारी मिली है। अक्तूबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच लगभग 30,000 कॉरपोरेट नौकरियां खत्म करने के बाद अमेजन द्वारा किया गया यह नया कदम दर्शाता है कि वैश्विक टेक क्षेत्र में पुनर्गठन की प्रक्रिया अभी पूरी तरह से थमी नहीं है।

छंटनी में कौन से विभाग और कर्मचारी सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं?

अमेजन की ओर से की गई यह नई कटौती मुख्य रूप से कंपनी के ‘स्टोर्स’ बिजनेस पर केंद्रित है, जो इसके मूल ई-कॉमर्स ऑपरेशंस की देखरेख करता है। रिपोर्ट के मुताबिक, ग्राहक सेवा और सेलिंग पार्टनर सर्विसेज में कार्यरत टीम इस कटौती से सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं, हालांकि अन्य टीमों पर भी इसका असर पड़ने की संभावना जताई गई है। अमेजन के प्रवक्ता ने रॉयटर्स द्वारा उद्धृत बयान में इन कटौतियों की पुष्टि करते हुए कहा कि ये स्टोर्स डिवीजन के भीतर सीमित संख्या में भूमिकाओं को समायोजित करने का हिस्सा हैं।

प्रवक्ता के अनुसार, “हमने अपने स्टोर्स बिजनेस के कुछ हिस्सों में बदलाव किया है क्योंकि हमारा मानना है कि यह ढांचा हमारी प्राथमिकताओं को पूरा करने में हमें बेहतर ढंग से सक्षम बनाएगा।” प्रभावितों को सहायता के बारे में बताते हुए कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि वह इस बदलाव और पुनर्गठन से प्रभावित होने वाले सभी कर्मचारियों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments