Homeटेक्नोलॉजीअमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर बोले- जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा: आर्टिकल...

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर बोले- जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा: आर्टिकल 370 हटने के बाद किसी अमेरिकी राजदूत का पहला दौरा, CM उमर अब्दुल्ला मिले


  • Hindi News
  • National
  • US To Review Jammu Kashmir Travel Advisory | Ambassador Sergio Gor Statement

श्रीनगर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को कहा जम्मू-कश्मीर पर भारत का अहम हिस्सा है। गोर ने जम्मू -कश्मीर की अपनी यात्रा के दौरान कहा, मैं पहली बार इस जगह का दौरा कर रहा हूं। यह एक अविश्वसनीय रूप से खूबसूरत जगह है।

गोर ने CM उमर अब्दुल्ला के साथ मुलाकात के बाद मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि अमेरिका जम्मू-कश्मीर की यात्रा को लेकर जारी अपनी एडवाइजरी पर फिर से विचार करेगा।

quote image 5 1787138147967

ट्रेवल एडवाइजरी पर फिर विचार होगा

गोर ने कहा, अमेरिका यात्रा चेतावनियां जारी करता है और समय-समय पर उनकी समीक्षा भी करता है। मैं आज यहां कोई बड़ा ऐलान नहीं कर सकता, लेकिन हम इस पर विचार करेंगे।”जम्मू-कश्मीर खूबसूरत इलाका है और बहुत से अमेरिकी यहां आकर इसकी सुंदरता और यहां मौजूद अवसरों को देखना पसंद करेंगे।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहला दौरा

पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर और मई 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हुई झड़पों के बाद, शीर्ष अमेरिकी राजदूत की कश्मीर की यह पहली यात्रा है।

गोर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दक्षिण और मध्य एशिया के लिए विशेष दूत के रूप में भी कार्य करते हैं।

गोर की यात्रा को क्षेत्र में बढ़ते रणनीतिक घटनाक्रमों के बीच हाल के वर्षों में एक महत्वपूर्ण अमेरिकी राजनयिक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

उमर बोले- राज्य को लेकर बातचीत का मौका मिला

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें जम्मू-कश्मीर पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए अमेरिका और भारत के संबंधों पर चर्चा करने का अवसर मिला।

उमर बोले- हमारी बैठक बहुत अच्छी रही। हमें अपने दोनों देशों के बीच संबंधों पर चर्चा करने का मौका मिला, लेकिन विशेष रूप से इस बात पर ध्यान केंद्रित किया गया कि अमेरिका जम्मू और कश्मीर के मामले में क्या कर सकता है। जाहिर है, कुछ पुराने मुद्दे हैं जिन्हें हम समय के साथ सुलझाने का प्रयास करेंगे, लेकिन हम इस बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हैं।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments