Homeअपराधअसम का ये भिखारी निकला बहुत बड़ा खिलाड़ी, अंटी में दबा रखा...

असम का ये भिखारी निकला बहुत बड़ा खिलाड़ी, अंटी में दबा रखा था ₹54 करोड़ का सोना


होमताजा खबरदेश

असम का ये भिखारी निकला बड़ा खिलाड़ी, अंटी में दबा रखा था ₹54 करोड़ का सोना

Last Updated:

भिखारी बनकर सड़कों में घूमने वाले इस शख्‍स की दौलत आपके पैर के नीचे जमीन खिसकाने के लिए काफी है. जी हां, असम पुलिस ने एक ऐसे भिखारी को गिरफ्तार किया है, जिसका घर करोड़ों रुपए के सोने से भरा हुआ था. क्‍या था इस भिखारी का असली खेल, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर…

Zoom

असम पुलिस ने गुवहाटी में एक भिखारी के कब्‍जे से 54 करोड़ रुपए का सोना जब्‍त किया है.

Assam’s Millionaire Beggar: भिखारी बनकर सबकी आंखों में धूल झोक रहा यह शख्‍स असल जिंदगी में बहुत बड़ा खिलाड़ी निकला. सड़क दर सड़क भीख मांगने वाले इस शख्‍स ने न केवल रहने के लिए एक घर ले रखा था, बल्कि उसके अंदर इतना सोना जमा कर रखा था कि किसी की भी आंखें चौंधिया जाएं. जी हां, यह मामला असम के गुवहाटी से जुड़ा है.

पुलिस ने इस भिखारी के कब्‍जे से करीब 37.064 किलो सोना बरामद किया है. बरामद किए गए सोने की कीमत करीब 54 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. पुलिस का दावा है कि पूर्वोत्तर भारत में अब तक की यह सबसे बड़ी सोना की बरामदगी में से एक है. पुलिस ने आरोपी भिखाखी की पहचान अक्षय परशुराम बनसोडे के तौर पर की है. वह मूल से महाराष्‍ट्र के सांगली का रहने वाला है.

किराए के मकान पर मारा छापा
गुवाहाटी पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और लतासिल थाना पुलिस के ज्‍वाइंट ऑपरेशन में खारघुली इलाके के एक मकान पर छापेमारी की गई थी. छापेमारी के दौरान, इस मकान से 37.064 किलो संदिग्ध सोने की ईंटें और टुकड़े बरामद किए गए. पुलिस के मुताबिक बरामद किए गए सोने की कीमत 54 करोड़ रुपये से अधिक है. छापेमारी के दौरान 13 ग्राम चांदी के टुकड़े, चार मोबाइल फोन, 3,755 रुपये नकद और सोना छिपाने के लिए इस्तेमाल किए गए बैग भी बरामद किया गया है.

भिखारी बनकर करता था तस्करी
गिरफ्तार आरोपी अक्षय परशुराम बनसोडे (32) महाराष्ट्र के सांगली जिले का रहने वाला है. वह कुछ समय से गुवाहाटी के गांधीबस्ती इलाके में किराए पर रह रहा था. जांच में सामने आया कि वह शहर में लोगों का शक न हो, इसलिए शारीरिक रूप से दिव्यांग भिखारी का भेष बनाकर घूमता था. असल में वह म्‍यांमार के रास्‍ते सोने की तस्‍करी करता था.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments