Homeअपराधआगर मालवा में शादी की खुशी के बीच छाया मातम, पुलिस की...

आगर मालवा में शादी की खुशी के बीच छाया मातम, पुलिस की जांच से खुलेगा मामला


Last Updated:

आगर मालवा में एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं. बेटी की शादी के दिन परिवार के मुखिया लेखराज यादव का शव मंदिर के पीछे पेड़ पर लटका मिला. घटनास्थल से पूजन सामग्री और अन्य सामान भी बरामद हुआ है. पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. घटना से पूरे इलाके में शोक और हैरानी का माहौल है. पुलिस की जांच से मामले की सच्‍चाई सामने आएगी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

मध्‍य प्रदेश पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आगर मालवा.  एक परिवार के लिए खुशी का दिन अचानक गहरे सदमे में बदल गया. जिस घर में बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं, उसी परिवार के मुखिया का शव पेड़ पर लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. घटना बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर के पीछे की बताई जा रही है, जहां ग्राम ढाबली निवासी लेखराज यादव मृत अवस्था में मिले. परिवार में एक ओर शादी की रस्मों की तैयारी थी, वहीं दूसरी ओर यह खबर पहुंचते ही माहौल मातम में बदल गया. ग्रामीणों और रिश्तेदारों में भी घटना को लेकर हैरानी और दुख का माहौल है.

जानकारी के अनुसार, लेखराज यादव की बड़ी बेटी की शादी सोमवार को होना तय थी. उसी दिन उसके भाई की बेटी का विवाह समारोह भी रखा गया था. ऐसे में परिवार दोहरी खुशियों की तैयारी में जुटा था. लेकिन अचानक हुई इस घटना ने सब कुछ बदल दिया. घटनास्थल से कुछ सामान भी मिला है, जिससे मामला और रहस्यमय बन गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और हर एंगल से मामले की पड़ताल की जा रही है.

मंदिर के पीछे मिला शव
लेखराज यादव का शव बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर के पीछे पेड़ पर लटका मिला. स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी.  सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. घटनास्थल को सुरक्षित कर साक्ष्य जुटाए गए.

शादी वाले घर में पसरा सन्नाटा
परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं. घर में मेहमानों के आने और रस्मों की तैयारी का माहौल था. लेकिन मुखिया की मौत की खबर ने पूरे परिवार को तोड़ दिया. खुशी का माहौल कुछ ही पलों में गम में बदल गया.

लंबी धार्मिक यात्रा से लौटे थे लेखराज यादव
बताया जा रहा है कि लेखराज यादव पिछले एक साल से 12 ज्योतिर्लिंग की पैदल यात्रा पर गए थे. वह दो दिन पहले ही आगर लौटे थे. परिवार के पास न जाकर वह मंदिर क्षेत्र में ही रुके हुए थे. परिजनों ने उनसे घर चलने की बात की थी, लेकिन उन्‍होंने मंदिर में ही रहने की इच्‍छा जताई थी. आगर लौटने के बाद वे सामान्‍य ही नजर आ रहे थे. वह किसी बात से परेशान या बीमार नहीं थे. परिजनों का कहना है कि अचानक ऐसा कदम उठाने के पीछे कोई बड़ी बात हो सकती है. इधर, इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं. इस बात को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं कि धार्मिक व्‍यक्ति ऐसा कैसे कर सकता है?

घटनास्थल से क्या मिला
मौके से एक हैंडबैग बरामद हुआ है. इसमें तांबे का लौटा, बिल-पत्र और पूजन सामग्री रखी थी. पास ही चप्पल भी मिली. इन वस्तुओं को पुलिस ने जांच के लिए जब्त किया है. ग्रामीणों के अनुसार, करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने खुद की चिता सजाकर अग्नि स्नान जैसी बात कही थी. उस समय लोगों ने उन्हें समझाकर रोक दिया था. अब इस पुरानी जानकारी के सामने आने से जांच का दायरा और बढ़ गया है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के पीछे क्या वजह रही. सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

About the Author

authorimg

Sumit verma

सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्‍थानों में सजग जिम्‍मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments