Homeटेक्नोलॉजीइंडिगो फ्लाइट में टेकऑफ से पहले पक्षी टकराया: बेंगलुरु से मुंबई...

इंडिगो फ्लाइट में टेकऑफ से पहले पक्षी टकराया: बेंगलुरु से मुंबई के लिए उड़ान भरनी थी, फ्लाइट एक घंटे देरी के बाद उड़ सकी


नई दिल्ली53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-6283 शुक्रवार शाम टेकऑफ से ठीक पहले बर्ड हिट का शिकार हो गई। विमान को शाम 7:04 बजे उड़ान भरनी थी, तभी उससे एक पक्षी टकरा गया। इसके बाद पायलट विमान को वापस बे पर ले गया।

PTI के मुताबिक, घटना के बाद एयरबस A321Neo विमान के दोनों इंजन की जांच की गई। साथ ही दूसरी चीजों की भी तकनीकी जांच की गई। इसमें एक घंटे से ज्यादा का समय लगा। अधिकारियों ने कहा कि विमान पूरी तरह से सुरक्षति है। इसके बाद रात 8:46 बजे विमान मुंबई के लिए रवाना हुआ।

हालांकि फ्लाइट में कितने यात्री सवार थे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

6daf992e 5cbf 4892 932f 2654767f5679 1780679164

क्या है ‘बर्ड हिट’

एविएशन में ‘बर्ड हिट’ का मतलब होता है जब कोई पक्षी उड़ते या उतरते विमान से टकरा जाता है। यह अक्सर एयरपोर्ट के आसपास खुले कचरे या पेड़ों की वजह से होता है, जहां पक्षी ज्यादा आते हैं। ऐसे हादसों से इंजन को नुकसान पहुंच सकता है।

wdvibl175697744617598284361768204833 1780679275

इंडिगो और एअर इंडिया से जुड़ी यह घटनाएं भी पढ़ें…

18 मई: वडोदरा से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट में लाइट गुल

गुजरात के वडोदरा में रविवार रात इंडिगो की फ्लाइट (6E 657) में बिजली गुल हो गई। विमान का ग्राउंड पावर यूनिट (GPU) अचानक बंद हो जाने से ये हालात बने। इसके चलते पैसेंजर्स को अंधेरे और भारी उमस में परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्रियों की तबीयत बिगड़ने लगी थी। एक पैसेंजर ने अपने मोबाइल में ये वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था, जो वायरल हुआ। पूरी खबर पढ़ें…

5 मई: इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, 5 पैसेंजर घायल

हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो फ्लाइट 6E 108 में पावर बैंक में ब्लास्ट हो गया। इससे 5 यात्री घायल हो गए। पावर बैंक एक यात्री के बैग में रखा था। घटना उस समय हुई, जब फ्लाइट एयरपोर्ट पर खड़ी थी। हादसे के बाद फ्लाइट में धुआं भर गया, जिससे यात्री घबरा गए। यात्रियों को इमरजेंसी गेट से निकाला गया। पूरी खबर पढ़ें…

9 अप्रैल : एअर इंडिया मुंबई-बेंगलुरु फ्लाइट का इंजन हवा में बंद हुआ

मुंबई से बेंगलुरु जा रही एअर इंडिया की एअरबस A320 Neo फ्लाइट 9 अप्रैल की देर रात उड़ान भरने के करीब 20 मिनट बाद मुंबई एयरपोर्ट लौट आई। अधिकारियों ने बताया कि हवा में एक इंजन बंद होने पर पायलट ने रेडियो पर ‘PAN PAN’ कॉल दी, जिसके बाद फ्लाइट को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित लैंड कराया गया। पूरी खबर पढ़ें…

20 मार्च: एअर इंडिया ने गलत मॉडल का प्लेन भेजा, वापस लाना पड़ा

एअर इंडिया की एक बार फिर बड़ी चूक सामने आई, जिसके कारण दिल्ली से कनाडा के वैंकूवर जा रही फ्लाइट AI-185 को उड़ान भरने के करीब 7 घंटे बाद वापस दिल्ली लौटना पड़ा। विमान में 300 से ज्यादा यात्री मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ें…

…………………

यह खबर भी पढ़ें…

एअर इंडिया हफ्ते में करीब 800 घरेलू फ्लाइट्स घटाएगी: इंडिगो भी 7% उड़ानें कम करेगी, महंगा फ्यूल और ऑपरेशन कॉस्ट बढ़ने का असर

copy of db temp photo resize 171779872204 1780679505

टाटा ग्रुप की एयरलाइन एअर इंडिया हफ्ते करीब 800 घरेलू उड़ानों में कटौती कर रही है। यह बदलाव जून से अगस्त 2026 के बीच रहेगा। कंपनी ने यह फैसला जेट फ्यूल की बढ़ती कीमतों के कारण लिया है। वहीं एक न्यूज रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इंडिगो भी अपनी घरेलू उड़ानों में 5% से 7% की कटौती कर सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments