Homeट्रैवलइस गुफा में परमहंस जी को मिले ईश्वर, भागलपुर के कुप्पा घाट...

इस गुफा में परमहंस जी को मिले ईश्वर, भागलपुर के कुप्पा घाट में मिलता है गजब सुकून


Last Updated:

गुफा से जुड़ी कई रोचक कहानी भी हैं. इसी गुफा में बैठकर परमहंस जी तपस्या किया करते थे जहां उन्हें ईश्वर की प्राप्ति हुई. उसके बाद उन्होंने इस पर लोगों का भी ध्यान आकृष्ट किया और उनको भी ईश्वर प्राप्ति का मार्ग बताया. इसके साथ-साथ यहां कई और भी चीजें देखने और सीखने को मिलेंगी

सत्यम कुमार/भागलपुर: गर्मी आते ही लोग राहत और सुकून के लिए कहीं घूमने का प्लान बनाते हैं. घूमने के लिए लोग अपनी पसंद के अनुसार जगह का चुनाव करते हैं. कई बार तो लोगों के शहर और उसके आसपास ही घूमने की इतनी बेहतरीन जगह होती हैं जहां बार-बार जाने के बाद भी मन नहीं भरता. आज हम भागलपुर के एक ऐसे ही पिकनिक स्पॉट के बारे में बात करेंगे जो बिहार के लिए खास है. यहां विदेशी पर्यटक भी पहुंचते हैं.

बिहार का भागलपुर गंगा के किनारे खूबसूरत शहर है. इसी गंगा के किनारे एक खूबसूरत जगह कुप्पा घाट भी है. यह संत मत का आश्रम भी माना जाता है. यहां पर लोगों को सबसे बड़ी चीज शांति मिलती है. शहरों के शोर शराबे से दूर शांत वातावरण में लोगों को गजब एहसास मिलता है. सबसे खास बात आपको बताते हैं कि जब आप यहां आएंगे तो सबसे पहले आपको एक टावर नुमा चीज दिखेगी जो संत मत के गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज का ध्यान का स्थल है. उसके बाद यहां की गुफा और उनका समाधि स्थल देखने को मिलेगा.

गुफा से जुड़ी कई रोचक कहानी भी हैं. इसी गुफा में बैठकर परमहंस जी तपस्या किया करते थे जहां उन्हें ईश्वर की प्राप्ति हुई. उसके बाद उन्होंने इस पर लोगों का भी ध्यान आकृष्ट किया और उनको भी ईश्वर प्राप्ति का मार्ग बताया. इसके साथ-साथ यहां कई और भी चीजें देखने और सीखने को मिलेंगी.

कैसे पहुंचे यहां
आपको बता दें कि अगर आप भागलपुर आए हैं और यहां आना चाहते हैं तो आप भागलपुर स्टेशन से तिलकामांझी आ जाएं और यहां से आप कुप्पा घाट पहुंचेंगे. यहां का मनोरम दृश्य देखकर मन प्रफुल्लित हो उठेगा. आपको बता दें कि यहां पर देश के अलग-अलग राज्यों से नहीं बल्कि विदेश से भी पर्यटक पहुंचते हैं. गंगा के किनारे बसा होने के कारण यहां का दृश्य काफी मनोरम लगता है. शाम होते ही यहां लोकल पर्यटक भी पहुंचते हैं.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments