Homeट्रैवलऋषिकेश में गंगा व्यू वाला सस्ता कमरा चाहिए? यहां आपकी इच्छा होगी...

ऋषिकेश में गंगा व्यू वाला सस्ता कमरा चाहिए? यहां आपकी इच्छा होगी पूरी!


Last Updated:

Rishikesh News: अगर आप ऋषिकेश घुमने गए हैं और गंगा किनारे का अद्भुत नजारा देखना चाहते हैं, तो कम बजट में आपको अच्छे व्यू वाला एक लोकेशन बताने वाले हैं. यहां से बाहर निकलते ही सामने बहती गंगा का नजारा ऐसा लगता है जैसे किसी पोस्टकार्ड में कैद हो.

ऋषिकेश: ऋषिकेश हमेशा से ही सुकून, आध्यात्म और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए जाना जाता है, लेकिन यहां आने वाले हर ट्रैवलर की एक आम इच्छा होती है कि कम बजट में गंगा व्यू वाला शानदार कमरा मिल जाए. अगर आप भी ऐसा ही कुछ ढूंढ रहे हैं, तो जानकी ब्रिज के पास स्थित शुभम गेस्ट हाउस आपके इस सपने को हकीकत में बदल सकता है. यहां से बाहर निकलते ही सामने बहती गंगा का नजारा ऐसा लगता है जैसे किसी पोस्टकार्ड में कैद हो.

सुबह की ताजी हवा और शाम की आरती का माहौल इस जगह को और भी खास बना देता है. लोकेशन इतनी परफेक्ट है कि राम झूला और जानकी झूला दोनों ही यहां से बेहद करीब हैं, जिससे घूमना भी आसान हो जाता है. इस गेस्ट हाउस की खास बात सिर्फ इसका व्यू नहीं, बल्कि इसकी सुविधा और किफायती कीमत भी है.

हर तरह के कमरे उपलब्ध
लोकल 18 के साथ बातचीत के दौरान इस गेस्ट हाउस के मालिक सतीश गुप्ता ने बताया कि यह गेस्ट हाउस पिछले 25 सालों से ट्रैवलर्स की मेजबानी कर रहा है और यहां कुल 16 कमरे उपलब्ध हैं. यहां हर तरह के ट्रैवलर्स का ध्यान रखा गया है. अगर आप फैमिली के साथ आ रहे हैं, तो 6 से 8 लोगों के लिए बड़े फैमिली रूम भी मौजूद हैं. कपल्स के लिए अलग से आरामदायक कमरे हैं और दोस्तों के ग्रुप्स के लिए भी अच्छी व्यवस्था की गई है. कमरे डबल बेड, ट्रिपल बेड और फोर बेड ऑप्शन में उपलब्ध हैं, जिससे हर जरूरत के हिसाब से चुनाव करना आसान हो जाता है.

15 सीढ़ियां नीचे उतरते पहुंच जाएंगे गंगा किनारे
कीमत की बात करें तो यहां नॉन एसी कमरे 800 रुपये से शुरू हो जाते हैं, जो इस लोकेशन और व्यू के हिसाब से काफी किफायती हैं. वहीं एसी कमरे 2000 से 2500 रुपये के बीच मिल जाते हैं. हर कमरे में अटैच बाथरूम, साफ-सफाई और जरूरी सुविधाएं दी गई हैं, जिससे आपका स्टे आरामदायक बनता है. सबसे खास बात यह है कि गेस्ट हाउस से सिर्फ 15 सीढ़ियां नीचे उतरते ही आप गंगा के किनारे पहुंच जाते हैं. यह एक्सेस इस जगह को बाकी ऑप्शन्स से अलग बनाता है. यहां रुकने का अनुभव सिर्फ कमरे तक सीमित नहीं रहता, बल्कि आसपास का माहौल इसे और भी यादगार बना देता है.

शाम होते ही यहां का अद्भुत नजारा
शाम के समय राम झूला के शत्रुघ्न घाट पर होने वाली गंगा आरती का नजारा बेहद आकर्षक होता है. वहीं जानकी झूला पर महिलाओं की ओर से की जाने वाली आरती और सूर्यास्त के बाद होने वाला लाइटिंग शो भी देखने लायक होता है. खास बात यह है कि इन सभी नजारों को आप गेस्ट हाउस की छत से भी देख सकते हैं. इसके अलावा गीता भवन, स्वर्गाश्रम, वानप्रस्थ आश्रम और परमार्थ निकेतन जैसे प्रमुख स्थल भी यहां से बेहद करीब हैं, जहां रोजाना होने वाली आरती और आध्यात्मिक गतिविधियां आपको एक अलग ही अनुभव देती हैं.

चेक इन और चेक आउट की प्रक्रिया भी यहां काफी लचीली है. अगर आप सुबह जल्दी पहुंचते हैं और कमरा खाली है, तो आपको बिना इंतजार के तुरंत रूम मिल सकता है. हालांकि चेक आउट का समय सुबह 10 से 11 बजे के बीच रखा गया है. बुकिंग के लिए आधार कार्ड जरूरी होता है और अगर किसी के पास आधार नहीं है, तो ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी भी मान्य है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments