भारत के सबसे बड़े कॉरपोरेट होल्डिंग समूहों में से एक टाटा संस में बीते कुछ महीनों से जारी हलचल थमने का नाम नहीं ले रही है। दरअसल, कंपनी के बोर्ड ने गुरुवार को एन. चंद्रशेखरन का चेयरमैन के तौर पर कार्यकाल पांच साल और बढ़ाने पर सहमति जता दी। हालांकि, टाटा ट्रस्ट्स की तरफ से इस फैसले को गैरकानूनी करार दे दिया गया है। माना जा रहा है कि टाटा संस के बोर्ड और टाटा ट्रस्ट्स के प्रमुख नोएल टाटा का यह सीधा टकराव अब टाटा समूह में नेतृत्व का संकट पैदा कर सकता है।
एन. चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति को लेकर उठे विवाद के बीच अब यह जानना अहम है कि आखिर टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन कौन हैं? कंपनी से जुड़ने से पहले का उनका निजी, पारिवारिक और शैक्षिक इतिहास क्या रहा? कैसे एन. चंद्रशेखरन टाटा समूह से जुड़े और फिर कामयाबी की सीढ़िया चढ़ते हुए समूह की नियंत्रक कंपनी टाटा संस के पहले गैर-पारसी प्रमुख तक बन गए? हालिया समय में उन्होंने टाटा संस के चेयरमैन का पद छोड़ने का निर्णय क्यों लिया? आइये जानते हैं…