Homeव्यवसायएफएसएसएआई: प्रिया गोल्ड बिस्किट व दोदला डेयरी सहित तीन पर मुकदमा, जानिए...

एफएसएसएआई: प्रिया गोल्ड बिस्किट व दोदला डेयरी सहित तीन पर मुकदमा, जानिए कहां की गई गड़बड़ी



एफएसएसएआई
– फोटो : amarujala.com

विस्तार

खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने तीन प्रमुख खाद्य कंपनियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू की है। इनमें प्रियागोल्ड बिस्किट बनाने वाली सूर्या फूड एंड एग्रो, दोदला डेयरी और यूईआईआर ऑर्गेनिक फूड्स शामिल हैं। इन कंपनियों पर गंभीर खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है।


एफएसएसएआई ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये इस कार्रवाई की जानकारी दी। सूर्या फूड एंड एग्रो के खिलाफ पशु आहार के चोकर का उपयोग करने के लिए मुकदमा चलाया जा रहा है। यह चोकर प्रियागोल्ड बिस्किट के निर्माण में फाइबर के स्रोत के रूप में इस्तेमाल हो रहा था। एफएसएसएआई ने उपभोक्ता शिकायत के बाद सूर्या फूड एंड एग्रो का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में गंभीर खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता कमियां पाई गईं।

चोकर के बोरों पर पशु आहार के लिए होने का निशान भी था। दोदला डेयरी के फुल क्रीम दूध का नमूना घटिया पाया गया। जांच में दूध में डिटर्जेंट या कॉस्टिक सोडा और निर्धारित सीमा से कम दूध वसा की पुष्टि हुई। यूईआईआर ऑर्गेनिक फूड्स द्वारा बेची जा रही पीली किशमिश में कीटनाशक अवशेष मिले। एफएसएसएआई ने पहले सूर्या फूड एंड एग्रो का लाइसेंस निलंबित कर दिया था।

प्रियागोल्ड बिस्किट में क्या गड़बड़ी मिली?

एफएसएसएआई को सूर्या फूड एंड एग्रो के प्रियागोल्ड बिस्किट में पशु आहार का चोकर मिला। यह चोकर मानव उपभोग के लिए नहीं था, फिर भी इसे बिस्किट में इस्तेमाल किया जा रहा था। कंपनी के संयंत्र में स्वच्छता, कीट नियंत्रण और कच्चे माल के भंडारण में भी कमियां थीं। कर्मचारियों की स्वच्छता और परिसर के रखरखाव में भी खामियां पाई गईं।

दोदला डेयरी और यूईआईआर ऑर्गेनिक फूड्स फूड्स पर क्यों हुई कार्रवाई?

दोदला डेयरी के फुल क्रीम दूध का नमूना विश्लेषण के लिए लिया गया था। खाद्य विश्लेषक ने इसे दूध वसा मानकों का पालन न करने के कारण घटिया घोषित किया। रेफरल खाद्य प्रयोगशाला ने पुष्टि की कि नमूना डिटर्जेंट या कॉस्टिक सोडा की उपस्थिति के कारण असुरक्षित था। यूईआईअर ऑर्गेनिक फूड्स की पीली किशमिश में कीटनाशक अवशेष पाए गए, जो नियमों का उल्लंघन है। एफएसएस एक्ट, 2006 के तहत इन उल्लंघनों के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments