Homeटेक्नोलॉजीएयरफोर्स अफसर की पत्नी से रेप मामले में मौलाना गिरफ्तार: नागपुर...

एयरफोर्स अफसर की पत्नी से रेप मामले में मौलाना गिरफ्तार: नागपुर से MP ले जाकर काला जादू करने का आरोप; निकाह के लिए दबाव बनाया


नागपुर10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महिला के धर्मांतरण से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें आरोपी अय्याज, उसके हाथ पकड़े और उस पर फूंखते दिखा।

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से रेप, काला जादू और जबरन धर्मांतरण मामले में एक मौलाना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 24 साल की महिला ने 12 जून FIR में आरोप लगाया था कि उसे नशीला पदार्थ देकर रेप और ब्लैकमेल किया गया।

फिर जबरन शादी और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया। हजरत नाम के मौलाना पर महिला के ऊपर काला जादू और धर्मांतरण करने का आरोप है। आरोपी मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया का रहने वाला है।

मौलाना की तलाश में कई टीमें लगाई गई थीं। दबाव बढ़ने पर बुधवार रात उसने सरेंडर कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा। मामले में 26 साल का अय्याज मदारे और उसका 30 साल का दोस्त आमीन शेख भी आरोपी हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनसॉट, जिसमें आरोपी अय्याज और पीड़ित दिखाई दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनसॉट, जिसमें आरोपी अय्याज और पीड़ित दिखाई दे रहे हैं।

धमकी भरे फोन आने पर पति को सच्चाई बताई

अय्याज और उसका दोस्त 21 जून तक पुलिस कस्टडी में हैं। अय्याज महिला का पूर्व क्लासमेट है। पुलिस के अनुसार, महिला ने यह पूरा मामला अपने पति से छिपाकर रखा था। लेकिन जब पति के सामने धमकी भरे फोन आने लगे तब उसने पूरी सच्चाई बताई।

इसके बाद कपल पुलिस के पास पहुंचे। महिला ने FIR में बताया था कि तीनों आरोपी उसे मध्य प्रदेश के तामिया गांव ले गए थे, जहां मौलाना ने उस पर तांत्रिक अनुष्ठान और काला जादू किया। महिला का आरोप है कि उसी के प्रभाव में उसने इस्लाम कबूल किया और अय्याज से निकाह के लिए राजी हो गई।

महिला प्रॉपर्टी डीलर, पति दूसरे शहर में पोस्टेड

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित के पति भारतीय वायुसेना में हैं और फिलहाल दूसरे शहर में पोस्टेड है। महिला प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है। 12 जून को जब उसका पति ड्यूटी से घर लौटा, तब महिला ने उसे पूरी घटना बताई थी।

महिला के मुताबिक, फरवरी 2025 में आरोपी अय्याज ने प्लॉट खरीदने के बहाने उससे संपर्क किया था। आरोपी ने उसे वर्धा रोड स्थित एक होटल में बुलाया। वहां उससे नशीला पदार्थ देकर बेहोशी की हालत में रेप करने और फोटो-वीडियो बनाने का आरोप है।

अय्याज पर ब्लैकमेल करके 4 लाख वसूलने का आरोप

FIR के अनुसार, अय्याज इन्हीं आपत्तिजनक वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करता था और कई बार उसका यौन शोषण किया। FIR के बाद महिला का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें अय्याज उसके हाथ पकड़कर कुछ पढ़ रहा था।

वीडियो में महिला ने कहा, ‘तुम्हें लड़ने की बहुत आदत है ना, हाथ छोड़ो ना… छोड़ो।’ इसके बाद वह लगातार ‘मुझे छोड़ दो’ कहकर रोती और विरोध करती रही, लेकिन आरोपी जोर से उसके हाथ पकड़े रहा। फिर कुछ शब्द पढ़कर उसके चेहरे पर कई बार फूंकता था। महिला ने बताया था की वीडियो एक साथ पुराना है।

वीडियो में अय्याज कुछ पढ़ते हुए महिला पर फूंक मार रहा था। महिला रोते हुए छोड़ने के लिए कह रही थी।

वीडियो में अय्याज कुछ पढ़ते हुए महिला पर फूंक मार रहा था। महिला रोते हुए छोड़ने के लिए कह रही थी।

आरोपियों के फोन और डिजिटल सबूतों का जांच जारी

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 64 (रेप), 308 (उगाही), 296 (अश्लील कृत्य), 351(3) (आपराधिक धमकी) और 61 (आपराधिक साजिश) के तहत FIR दर्ज की गई है। इसके अलावा महाराष्ट्र अंधश्रद्धा, मानव बलि और काला जादू विरोधी कानून, 2013 की धाराएं भी लगाई गई हैं।

जांच एजेंसियां आरोपियों के मोबाइल फोन, सिम कार्ड, सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कर रही हैं। इसके अलावा नशीला पदार्थ देकर रेप के आरोपों और पैसों की उगाही की भी जांच की जा रही है।

—————————–

यह खबर भी पढ़ें…

तमिलनाडु में 3 साल की बच्ची से रेप, मौत: बिहार का आरोपी गिरफ्तार; बिस्किट देने के बहाने ले गया था आरोपी

comp 112 11 1781511742

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में 3 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची रविवार से लापता थी। सोमवार को वह झाड़ियों में गंभीर हालत में मिली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने बिहार के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 19 साल के विबिन मंच के तौर पर हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments