हरियाणा कांग्रेस विधायक और रेसलर विनेश फोगाट को दिल्ली हाईकोर्ट ने एशियन गेम्स के चयन ट्रायल में पार्टिसिपेट करने की परमिशन दे दी है। हाईकोर्ट ने विनेश की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा- खेल और न्याय के हित में विनेश फोगाट को एशियाई खेलों के ट्रायल में भाग लेने की अनुमति देना आवश्यक है। WFI की चयन नीति भेदभावपूर्ण है। हाईकोर्ट ने कहा कि WFI द्वारा ट्रायल की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। SAI (भारतीय खेल प्राधिकरण) के 2 पर्यवेक्षक भी ट्रायल के दौरान उपस्थित रहेंगे। इससे एक दिन पहले ही हाईकोर्ट ने WFI को विनेश को घरेलू प्रतियोगिताओं में खेलने से रोकने पर फटकार लगाई थी। WFI ने एंटी-डोपिंग नियमों का हवाला देते हुए फोगाट को 26 जून, 2026 तक घरेलू प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था। विनेश इसके खिलाफ हाईकोर्ट गई हैं। एक दिन पहले लगाई थी फटकार दिल्ली हाईकोर्ट ने एक दिन पहले (22 मई) ही भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) को विनेश को घरेलू प्रतियोगिताओं में खेलने से रोकने पर कड़ी फटकार लगाई थी। अदालत ने कहा था कि मशहूर खिलाड़ियों को पहले ऐसी छूट दी जाती रही है, फिर अब विनेश के साथ अलग व्यवहार क्यों किया जा रहा है। कोर्ट ने कहा था कि विनेश के मामले में एक्सपर्ट पैनल बनाया जाए। मातृत्व अवकाश के बाद वापसी कर रही विनेश को एशियाई खेलों के ट्रायल में हिस्सा लेने का मौका मिलना चाहिए। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…
Source link
एशियन गेम्स ट्रायल में हिस्सा ले सकेंगी विनेश फोगाट: दिल्ली हाईकोर्ट की मंजूरी, कुश्ती की वीडियोग्राफी होगी; SAI के 2 ऑब्जर्वर नजर रखेंगे – Haryana News
RELATED ARTICLES



