Homeटेक्नोलॉजीओडिशा में बाढ़, 312 स्कूली छात्र 2 दिन से फंसे: यूपी...

ओडिशा में बाढ़, 312 स्कूली छात्र 2 दिन से फंसे: यूपी के 20 शहरों में तेज बारिश, अस्पताल-घरों में पानी; हिमाचल में इस मानसून 187 मौतें




ओडिशा में बाढ़ के बीच केंद्रपाड़ा जिले में 312 छात्र और 10 शिक्षक दो दिन से स्कूल की बिल्डिंग में फंसे हैं। कुलसाही गांव के सरकारी SC/ST आवासीय आश्रम स्कूल का ग्राउंड फ्लोर ब्राह्मणी नदी का पानी घुसने से डूब गया है। स्कूल चारों तरफ से करीब 10 फीट पानी से घिरा है। सभी छात्रों को पहली मंजिल पर शिफ्ट किया गया है। अब तक कोई रेस्क्यू टीम स्कूल तक नहीं पहुंच पाई है। तेज बहाव के कारण नावों का जाना भी मुश्किल हो रहा है। अधिकारियों के मुताबिक सभी छात्र सुरक्षित हैं। स्कूल में करीब एक हफ्ते के लिए खाना बनाने का इंतजाम किया गया है। इधर, उत्तर प्रदेश में भी 20 शहरों में तेज बारिश हो रही है। लखनऊ, कानपुर, वाराणसी और प्रयागराज समेत कई शहरों में जलभराव है। संभल में अस्पताल के बाहर पानी भर गया, जबकि कानपुर-उन्नाव में 500 से ज्यादा घरों में पानी घुस चुका है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में इस मानसून सीजन 30 जून से 16 अगस्त तक 187 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 79 मौतें लैंडस्लाइड, बाढ़, डूबने, करंट लगने और अन्य प्राकृतिक आपदाओं में हुईं, जबकि 107 लोगों की जान सड़क हादसों में गई। इस दौरान 294 लोग घायल हुए और 31 लोग अब भी लापता हैं। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें… मौसम से जुड़े अपडेट्स… देशभर के मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग को देखें…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments