Last Updated:
गुना जिले के म्याना कस्बे में हनुमान मंदिर चौराहा क्षेत्र स्थित एक मकान से तीन संदिग्ध मौतों का मामला सामने आया है. दो कमरों में बाहर से ताले लगे थे और नाली से खून मिला पानी बहता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पहले कमरे से ओमप्रकाश शर्मा का शव मिला, जबकि अगले दिन सटे हुए कमरे से एक पुरुष और एक महिला की सड़ी-गली लाशें बरामद हुईं.
बंद कमरों में मिलीं तीन लाशें
गुना. म्याना कस्बे के हनुमान मंदिर चौराहा क्षेत्र में एक के बाद एक तीन संदिग्ध मौतों ने पुलिस और प्रशासन को हिलाकर रख दिया है. मकान के दो कमरों में बाहर से ताला बंद था और भीतर से खून बहता पानी निकासी नाली से बाहर आने के बाद मामले का खुलासा हुआ. कमरे से खून निकलता देख इलाके में हड़कंप मच गया. जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई.
घटना के मुताबिक एक दिन पहले एक कमरे में ओमप्रकाश शर्मा की मृतदेह मिली. अगले दिन ठीक बगल के कमरे में जो केवल चार इंच की दीवार से अलग है. एक पुरुष और एक महिला की सड़ी-गली लाशें बरामद हुईं. दोनों कमरों के दरवाजों पर बाहर से ताला लगा था. सड़न इतनी अधिक है कि चेहरे पहचानने योग्य नहीं बचे. अनुमान है कि तीनों की मौत तीन से चार दिन पहले हो चुकी थी. ओमप्रकाश शर्मा अकेले रहते थे. पत्नी का तीन साल पहले निधन हो चुका था और दोनों बेटे भोपाल में प्राइवेट नौकरी करते हैं. मकान हाईवे से सटा हुआ है. बगल के कमरे में मिली महिला की पहचान गिंदा बाई जाटव निवासी बदरवास के रूप में हुई है, जबकि पुरुष शव अभी तक अज्ञात है. पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है.
पुलिस की कार्यशैली पर खड़े हो रहे सवाल
इतनी बड़ी घटना होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं. पहली लाश मिलने के बाद यदि बगल के बंद कमरे का ताला उसी दिन तोड़ा जाता, तो दोनों शव समय रहते मिल जाते और सबूत भी सुरक्षित रहते. लेकिन पुलिस ने दूसरे कमरे की सुध नहीं ली. जब शव सड़ गए और नाली से खून बाहर बहने लगा, तब जाकर कार्रवाई हुई. पुलिस अधीक्षक हितिका वासल मौके पर पहुंची है और जांच जारी है. दोनों कमरों पर बाहर से ताला, भीतर लाशें, यह ट्रिपल मर्डर की ओर साफ इशारा करता है. अब देखना यह है कि पुलिस कब तक इस मिस्ट्री से पर्दा उठा पाती है.
About the Author

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



