Homeट्रैवलकम बजट में फैमिली ट्रिप का प्लान? गाजियाबाद का ये सिटी फॉरेस्ट...

कम बजट में फैमिली ट्रिप का प्लान? गाजियाबाद का ये सिटी फॉरेस्ट है बेस्ट ऑप्शन


Last Updated:

गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप किसी ठंडी, हरियाली भरी और एडवेंचर से भरपूर जगह की तलाश कर रहे हैं, तो गाजियाबाद का सिटी फॉरेस्ट आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है. हिंडन नदी के किनारे बसे इस खूबसूरत पार्क में बोटिंग, जिप लाइन, घुड़सवारी और साइकिलिंग जैसी कई एक्टिविटीज बेहद कम खर्च में उपलब्ध हैं, जो इसे फैमिली और दोस्तों के साथ घूमने के लिए खास बनाती हैं.

गाजियाबाद: गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही हर किसी का मन करता है कि कहीं ऐसी जगह जाएं जहां ठंडी हवा हो, चारों ओर हरियाली हो और पानी की लहरों के बीच बोटिंग का मजा मिल सके. अगर आप गाजियाबाद या आसपास के इलाकों में रहते हैं, तो राजनगर एक्सटेंशन का ‘सिटी फॉरेस्ट’ आपके लिए बेस्ट है. हिंडन नदी के किनारे बसा यह इलाका इन दिनों अपनी खूबसूरती और एडवेंचर एक्टिविटीज के कारण लोगों का पसंदीदा पिकनिक स्पॉट बन गया है.

IMG 20260507 112309 1 2026 05 d6628d8ac4dd70da995c3d1419376e04

करेहड़ा इलाके में स्थित यह सिटी फॉरेस्ट करीब 175 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है. शहर की भीड़भाड़ और प्रदूषण से दूर यहां पहुंचते ही आपको एक अलग ही ताजगी का अहसास होता है. घने पेड़ों की वजह से यहां का तापमान शहर के बाकी हिस्सों के मुकाबले थोड़ा कम महसूस होता है. यही वजह है कि परिवार के साथ पिकनिक मनाने या दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए लोग यहां खिंचे चले आते हैं.

IMG 20260507 112231 1 2026 05 aef0edbacd87313111c545cf73d83b50

इस पार्क का सबसे बड़ा आकर्षण यहां मौजूद दो शानदार झीलें हैं. इनमें से एक झील लगभग 5 एकड़ में फैली है और दूसरी करीब 3 एकड़ में. इन झीलों में बोटिंग की सुविधा उपलब्ध है, जिसका मजा लेने के लिए आपको सिर्फ ₹60 खर्च करने होंगे. झील के शांत पानी में नाव चलाते समय आपको बिल्कुल वैसा ही अनुभव होता है जैसे आप नैनीताल की किसी झील में सैर कर रहे हों.

Add News18 as
Preferred Source on Google

IMG 20260507 112324 1 2026 05 4b599e6f46da6680d8e51d3c0e7e269c

सिटी फॉरेस्ट सिर्फ शांति और सुकून के लिए ही नहीं, बल्कि रोमांच के लिए भी जाना जाता है. यहां बच्चों और युवाओं के लिए कई तरह की गतिविधियां मौजूद हैं. जिप लाइन: झील के ऊपर से गुजरती हुई जिप लाइन एडवेंचर प्रेमियों को खूब रोमांचित करती है.

IMG 20260507 112226 1 2026 05 8a8b5a93d15841872bc386d5b3408a89

घुड़सवारी और जीप राइड: यहां आप घुड़सवारी का अनुभव ले सकते हैं और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर जीप राइड का मजा भी उठा सकते हैं. ये आपके ट्रिप को यादगार बना देगा. साइकिलिंग ट्रैक: जो लोग प्रकृति के बीच कसरत करना पसंद करते हैं, उनके लिए यहां बेहतरीन साइकिलिंग ट्रैक बनाया गया है. ये आपको काफी पसंद आएगा.

IMG 20260507 112334 1 2026 05 c4b643ad8030665f62f6945f4c741e6d

इस स्पॉट की सबसे अच्छी बात यह है कि यह आपकी जेब पर बिल्कुल भी भारी नहीं पड़ता. पार्क में एंट्री का टिकट मात्र ₹10 है. हालांकि, एडवेंचर गतिविधियों के लिए अलग से चार्ज देना होता है. सिटी फॉरेस्ट रोजाना सुबह 5 बजे खुल जाता है और शाम 7 बजे तक खुला रहता है. यानी आप सुबह की ताजी हवा का आनंद लेने के साथ-साथ शाम के ढलते सूरज का खूबसूरत नजारा भी यहां देख सकते हैं.

IMG 20260507 112243 1 2026 05 5e856b9d361bb867abc9b1579cc5ea55

सिटी फॉरेस्ट के मैनेजर अविनाश तोमर ने बताया कि इन दिनों गर्मियों के मौसम में यहां पर्यटकों की संख्या में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है. गाजियाबाद ही नहीं, बल्कि नोएडा और दिल्ली से भी लोग यहां पहुंच रहे हैं. उन्होंने बताया कि लोग यहां आकर न केवल बोटिंग का आनंद लेते हैं, बल्कि जंगल के बीच पैदल सैर करना भी उन्हें काफी पसंद आता है. अगर आप भी इस वीकेंड कहीं जाने का सोच रहे हैं, तो सिटी फॉरेस्ट एक बेहतरीन और किफायती विकल्प हो सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments