Homeटेक्नोलॉजीकर्नाटक मंत्री सतीश जारकीहोली के घर ED की रेड: सांसद बेटी...

कर्नाटक मंत्री सतीश जारकीहोली के घर ED की रेड: सांसद बेटी के घर समेत 18 जगहों पर तलाशी; अभी जांच के कारण का खुलासा नहीं


  • Hindi News
  • National
  • ED Raid On Karnataka Minister Satish Jarkiholi And MP Daughter Residence

बेंगलुरु14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली, उनकी बेटी और सांसद प्रियंका जारकीहोली समेत कुछ अन्य लोगों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की।

ED की कार्रवाई में बेंगलुरु की डॉलर्स कॉलोनी स्थित सतीश जारकीहोली का आवास और प्रियंका जारकीहोली से जुड़े परिसर भी शामिल हैं। अधिकारियों ने इसे एक नई जांच का हिस्सा बताया है।

अधिकारियों के मुताबिक, ED की टीमें करीब 18 जगहों की तलाशी ले रही हैं। जांच के दौरान दस्तावेजों और अन्य सामग्री की जांच की जा रही है। सतीश की उम्र 64 साल है। उनकी बेटी प्रियंका चिक्कोडी लोकसभा सीट से सांसद हैं। दोनों के घरों को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

पुराने मामले से अलग है जांच

ED अधिकारियों ने बताया कि यह नई जांच है और इसका सतीश जारकीहोली के बहनोई तथा आबकारी विभाग के अधिकारी वाईडी मंजूनाथ से जुड़े मामले से कोई संबंध नहीं है।

फिलहाल ED ने यह नहीं बताया है कि नई जांच किस मामले को लेकर शुरू की गई है। छापेमारी में क्या मिला है, इसकी जानकारी भी अभी सामने नहीं आई है।

यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments