Homeअपराधकर्नाटक में अमेरिकी महिला के साथ बड़ी घटना, प्रशासन में हड़कंप, दो...

कर्नाटक में अमेरिकी महिला के साथ बड़ी घटना, प्रशासन में हड़कंप, दो गिरफ्तार – Karnataka america woman assaulted at homestay police arrest two accused


Last Updated:

Karnataka News: कर्नाटक में विदेशी पर्यटकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. प्रदेश के कोडागु में एक ऐसे कांड को अंजाम दिया गया है, जिससे स्‍थानीय प्रशासन और पुलिस भी सकते में है. घटना की सूचना आते ही पुलिस ने तत्‍काल कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Zoom

कर्नाटक में अमेरिकी महिला से दुर्व्‍यवहार किया गया है.

कोडागु (कर्नाटक). कर्नाटक में एक महिला द्वारा कथित तौर पर अपने प्रेमी की हत्‍या करने का सनसनीखेज मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अपराध की एक और बड़ी खबर सामने आ गई है. कोडागु जिले से एक विदेशी महिला के साथ कथित यौन उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, अमेरिका की एक महिला पर्यटक के साथ जिले के कुट्टा गांव स्थित एक होमस्टे में यह घटना करीब एक सप्ताह पहले हुई. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें होमस्टे का एक कर्मचारी और उसका मालिक शामिल हैं.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अमेरिकी महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि होमस्टे में ठहरने के दौरान उसके पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाया गया, जिसके बाद कर्मचारी ने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया. आरोपी कर्मचारी झारखंड का निवासी बताया जा रहा है और वह होमस्टे में हॉस्पिटैलिटी सेक्शन में कार्यरत था. घटना के बाद जब महिला ने होमस्टे के मालिक को इसकी जानकारी दी, तो उसने मामले को दबाने की कोशिश की. आरोप है कि मालिक ने महिला की मदद करने के बजाय होमस्टे का वाई-फाई कनेक्शन तीन दिनों तक बंद कर दिया, ताकि वह किसी से संपर्क न कर सके. इस दौरान महिला कथित तौर पर वहां फंसी रही और बाहरी दुनिया से उसका संपर्क पूरी तरह कट गया.

ऐसे दी सूचना

बाद में जैसे ही पीड़िता को दोबारा इंटरनेट की सुविधा मिली, उसने खुद को सुरक्षित निकालने की योजना बनाई. महिला ने मैसूरु जाने का बहाना बनाकर होमस्टे से बाहर निकलने में सफलता पाई. इसके बाद उसने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और स्थानीय पुलिस से संपर्क किया और पूरी घटना की जानकारी दी. महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया और जांच शुरू की.

पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कर्मचारी और होमस्टे मालिक दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है और आगे की जांच जारी है. यह घटना राज्य में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पीड़िता को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी.

About the Author

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments