Homeटेक्नोलॉजीकर्नाटक SIR में वैज्ञानिक सीएनआर राव को नोटिस: नाम में एक्स्ट्रा...

कर्नाटक SIR में वैज्ञानिक सीएनआर राव को नोटिस: नाम में एक्स्ट्रा F होने से विवाद, Prof की जगह Proff लिखा; मामले पर सुनवाई होगी




कर्नाटक में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद वैज्ञानिक सीएनआर राव को नाम में गड़बड़ी के मामले में नोटिस जारी किया गया है। पुराने रिकॉर्ड में उनका नाम ‘ProfCNR राव’ है, जबकि नए रिकॉर्ड में ‘Proff CNR राव’ लिखा है। नोटिस में उन्हें इस मामले को सुलझाने के लिए बेंगलुरु के मल्लेश्वरम में सुनवाई के लिए पेश होने को कहा गया है। हालांकि, राव के कार्यालय ने कहा कि उन्हें अब तक कोई नोटिस नहीं मिला है। नोटिस ऑनलाइन जारी किया गया है, लेकिन उन्होंने इसे देखा नहीं है। राव को 2014 में भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। कर्नाटक में SIR 17 अगस्त को खत्म हुआ। इसके बाद 24 अगस्त को ड्राफ्ट रोल जारी हुआ, जिसके तहत 23 सितंबर तक आपत्तियां और नोटिस सुनवाई चलेगी। CNR राव का वैज्ञानिक करियर CNR राव का जन्म 1934 में बेंगलुरु में हुआ था। उन्होंने केमिस्ट्री रिसर्च में योगदान दिया है। इनमें सॉलिड-स्टेट मैटेरियल्स, नैनोमैटेरियल्स और स्ट्रक्चरल केमिस्ट्री शामिल हैं। उन्होंने 1976 में IISc में सॉलिड स्टेट एंड स्ट्रक्चरल केमिस्ट्री यूनिट की स्थापना की थी। वे 1984 से 1994 तक IISc के निदेशक रहे। सीएनआर राव ने 1,600 से ज्यादा रिसर्च पेपर लिखे हैं और उन्हें कई अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। खबर अपडेट हो रही है…



Source link

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments