ठाणे जिले के कल्याण-डोंबिवली इलाके में सड़कों की खराब हालत के विरोध में शिवसेना (UBT) की दो महिला पार्षदों ने मंगलवार को अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (KDMC) के एक अधिकारी को गड्ढों वाली सड़कों की तस्वीरों वाला शॉल पहनाई। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, पार्षद स्वप्नाली केने और अपर्णा भोईर ने KDMC कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने KDMC के सब-इंजीनियर से सड़क की खराब हालत को लेकर सवाल किए। कल्याण पश्चिम की सड़कों को लेकर प्रदर्शन पार्षदों ने दावा किया कि कल्याण पश्चिम के कई इलाकों में सड़कें बुरी तरह टूट चुकी हैं और वहां बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इनमें रामबाग लाइन नंबर 4 और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के कार्यालयों के ठीक सामने का रास्ता भी शामिल है। पार्षदों ने कहा कि सड़कें ठीक होने के बाद वे अधिकारी को खुशी से पारंपरिक शॉल भेंट करेंगी। सड़कों की मरम्मत कब तक पूरी होगी, इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है। ——————- यह खबर भी पढ़ें… महाराष्ट्र में छात्राओं ने रिपोर्टर बनकर दिखाई बदहाल सड़क: MLA ने मरम्मत करवाई महाराष्ट्र के रायगढ़ में खराब सड़क की रिपोर्टिंग कर रही स्कूली छात्राओं का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। छात्राओं ने सड़क के गड्ढे दिखाते हुए एक-दूसरे से रिपोर्टर की तरह सवाल-जवाब किए। असर यह हुआ कि स्थानीय विधायक ने सड़क के गड्ढे भरवा दिए। यह सड़क करजत तहसील की खांडपे-कोंडीवडे की तरफ जाती है। विधायक ने कहा कि बारिश के कारण सड़क का कुछ हिस्सा बह गया था। मानसून खत्म होने के बाद नई सड़क बना दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
कल्याण में सब-इंजीनियर को पहनाया गड्ढों वाली तस्वीरों का शॉल: बदहाली पर शिवसेना UBT महिला पार्षदों का विरोध, बोलीं- सड़कें ठीक करवा दो, असली शॉल देंगे
RELATED ARTICLES



